राशिफल

राशिफल 9 मार्च 2023: आज 5 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, निवेश से लाभ होने के योग

आज हम आपको गुरुवार 9 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में लंबे समय से भटक रहे थे, उन्हें रोजगार पाने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी ले सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कार्य सफल होंगे। आपके अच्छे व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोग आपके साथ जुड़ना चाहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दूसरों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। पिताजी की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है, जिसे आप बखूबी तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। बड़े अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी काम में आ रही रुकावट का समाधान माता-पिता के द्वारा मिल सकता है। आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए अन्यथा कोई अवसर हाथ से निकल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है, जहां पर पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिनसे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अच्छी दिनचर्या का पालन करने से स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अच्छा महसूस होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जूनियर आपसे कुछ सीखने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने सामने आने वाले हर मौके का फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको धन लाभ होने के योग हैं। आर्थिक योजनाओं के लिए लिया गया फैसला लाभदायक सिद्ध होगा। परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर जा सकते हैं। मन में भक्ति भाव बना रहेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के योग हैं। किसी मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है, जिससे सारी चिंता दूर हो जाएगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म हो जाएंगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए सुखद साबित होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि होने की आशंका बनी हुई है। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन खास रहेगा, बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। कुछ लोगों की मदद से आपको अधिक फायदा होने के योग बने हुए हैं। प्रेमियों का दिन खास रहेगा। साथी से अचानक कोई गिफ्ट मिलेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। दोस्तों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बन सकता है, जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलने वाली है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। किस्मत का साथ मिलने से लगातार सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ सकते हैं, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहने वाले हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। सगे संबंधियों से घर के काम में आपको सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहेगा। आप अपने सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा नजर आ रहा है। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में खुद को फिट महसूस करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के करियर से जुड़ा हुआ कोई फैसला लेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत खास रहेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्रों को परीक्षा से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। सुख के साधनों में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपना ध्यान जरूरी कामों पर लगाना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए आपको संभलकर रहना होगा। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग डिनर का प्लान बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button