राशिफल

राशिफल 29 मई 2023: महादेव की कृपा से इन 3 राशियों का दिन रहेगा लकी, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा!

आज हम आपको सोमवार 29 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आज घर पर कोई बड़ा आयोजन करवा सकते हैं, जिसमे परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपको अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको दोस्तों के सहयोग से अच्छे आर्थिक लाभ होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं, जो आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आपको उचित खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। बिजनेस में लाभ होने के साथ कुछ नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। आपको धन लाभ के एक से ज्यादा माध्यम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। संतान की तरक्की से आपको बेहद खुशी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगी। अचानक कोई खर्चा आ सकता है। इस दौरान कोई भी निवेश सोच समझ कर करना होगा। आपके पारिवारिक जीवन में प्यार भरा माहौल रहेगा। परिवार को एकजुट रख पाने में आप सफल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज संतान के भविष्य को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। छोटी बातों पर व्यवहार खराब मत कीजिए। अच्छे व्यवहार के बल पर ही सफलता हासिल कर पाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अधिक तेल मसाले वाले चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अन्य दिनों की तुलना में काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि और आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। संतान के किसी काम पर आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। आपको नौकरी के लिए कहीं बाहर से ऑफर आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार लाभ की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शुभ साबित होगा। तरक्की के नए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके रिश्तो में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद से कोई प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। आज आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर आपकी चिंता दूर हो जाएगी। आप दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का समय काफी शानदार साबित होगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आप कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियां बखूबी तरीके से निभाएंगे। काम का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अगर आप अपनी वर्तमान में नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच से सभी को एकजुट करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button