अध्यात्म

हिंदू धर्म के अनुसार माघ माह में करें यह काम, दूर होंगे कष्ट, श्रीकृष्ण मनोकामनाएं करेंगे पूर्ण

हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से खास दिन और पवित्र महीने होते हैं जिनका अपना अलग-अलग महत्व माना गया है, इन शुभ दिनों के अलग-अलग नियम भी बताए गए हैं, ऐसा माना जाता है कि अगर इन शुभ दिनों पर व्यक्ति कुछ कार्य करता है तो इससे वह अपने जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है, हिंदू धर्म में माघ महीने को बहुत ही खास और पवित्र माना गया है, आपको बता दें कि इस वर्ष माघ का पवित्र महीना 11 जनवरी 2020 यानी शनिवार से आरंभ हो चुका है और यह महीना 9 फरवरी 2020 तक रहने वाला है, हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक इस महीने को लेकर बहुत से नियमों का उल्लेख किया गया है, जिनका अगर मनुष्य पालन करता है तो उसको अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

आज हम आपको माघ महीने में किन नियमों का पालन करना चाहिए, इस बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है तो उसका जीवन खुशहाल बनता है, तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि माघ महीने के क्या नियम है और इस महीने में क्या करना उचित रहेगा।

आइए जानते हैं माघ महीने में कौन से करें काम

  • अगर हम हिंदू ग्रंथों के अनुसार देखें तो ऐसा बताया गया है कि अगर व्यक्ति माघ के महीने में भगवान श्री कृष्ण जी की विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करता है तो उसकी सभी अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती है, इस महीने में भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

  • माघ महीने में व्यक्ति को सुबह जल्दी यानी सूर्य उदय से पहले उठ जाना चाहिए और उसके पश्चात स्नान कर लेना चाहिए, अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसको अपने जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं, इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लेते हैं तो यह बहुत ही उत्तम माना गया है, अगर आप किसी पवित्र नदी या गंगा जल में स्नान कर सकते हैं तो यह बहुत ही बेहतर होगा।
  • माघ महीने में व्यक्ति को अपने इष्टदेव की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करना चाहिए, जब आप अपने इष्ट देव की पूजा कर रहे हो तो साथ ही “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का भी जाप कीजिए।

  • अगर आप स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और अपनी बीमारियों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप माघ महीने में भगवान शिव जी के किसी भी मंदिर में जाकर आप शिव जी के स्वरूप शिवलिंग पर दूध अर्पित कीजिए, मान्यता अनुसार जो व्यक्ति माघ महीने में ऐसा करता है उसको सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव जी का आशीर्वाद उस व्यक्ति पर बना रहता है।

हिंदू धर्म शास्त्रों में बहुत से नियमों के बारे में बताया गया है, उन्हीं नियमों में से माघ महीने के कुछ नियम भी बताए गए हैं, अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो इससे आपके सभी पाप दूर होंगे और आपको पुण्य की प्राप्ति होगी, उपरोक्त आपको कुछ नियम बताए गए हैं आप माघ महीने में इन नियमों का पालन अवश्य कीजिए, इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और आप अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button