अध्यात्म

समय के अनुसार हस्त रेखाओं में आता है बदलाव, जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग

आप सभी लोग इस बात से तो भली-भांति वाकिफ होंगे कि किसी भी मनुष्य की किस्मत सारी उम्र एक जैसी नहीं रह सकती है हस्त रेखाओं का ज्ञान ऐसा होता है जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भविष्य और उससे जुड़े हुए बहुत सी बातों का अनुमान लगाया जा सकता है इतना ही नहीं हाथों की रेखाओं से गुजरे हुए कल और वर्तमान समय का भी पता लग सकता है परंतु आप लोगों ने इस बात पर गौर किया होगा कि हमारे हाथों पर मौजूद लकीरे हमेशा वैसी नहीं रहती जैसे पहले थी यह रेखाएं समय के अनुसार बदलती रहती है इसके अलावा हाथों की रेखाओं के साथ-साथ हथेली के रंग भी बदलते रहते हैं अगर हम हस्त रेखाएं ज्योतिष के अनुसार देखे थे तो हमारे हाथों पर मौजूद रेखाएं शुक्ल पक्ष में देखी जा सकती हैं जिस प्रकार शुक्ल पक्ष में चंद्रमा का आकार बढ़ता है उसी प्रकार हाथों पर मौजूद यह रेखाएं भी बढ़ती हैं और जैसे कृष्ण पक्ष में चंद्रमा छोटा होने लगता है ठीक उसी प्रकार हाथों की लकीरें भी छोटी होती है परंतु क्या आपको इस बात की जानकारी है कि आपकी हथेली का रंग भी आपका भाग्य बताता है जी हां, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपकी हथेली का रंग आपके बारे में क्या-क्या जानकारी देता है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं हथेली का रंग कैसे बताता है भाग्य

सफेद रंग की हथेली

जिन लोगों की हथेली का रंग सफेद होता है यह लोग बेहद अध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं इनका पूजा पाठ में अधिक मन लगता है यह लोग जिस प्रकार धर्म-कर्म पर भरोसा रखते हैं उसी प्रकार यह शांति प्रिय भी माने गए हैं इन लोगों को एकांत में रहना पसंद होता है इनके जीवन में चाहे सुख आए या फिर दुख आए परंतु इनके स्वभाव में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलता इनका स्वभाव एक समान रहता है।

लाल रंग की हथेली

जिन लोगों की हथेली का रंग लाल होता है यह काफी सौभाग्यशाली माने गए हैं इनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है शास्त्रों के अंदर भी ऐसे लोगों की काफी सराहना की गई है इन लोगों के जीवन में हमेशा अच्छा होता है इस तरह के लोग गर्म स्वभाव के भी हो सकते हैं और नरम स्वभाव के भी हो सकते हैं।

गुलाबी रंग की हथेली

जिन लोगों की हथेली का रंग गुलाबी होता है यह किस्मत के धनी माने गए हैं इनको अपने जीवन में धन दौलत की कोई कमी नहीं होती है परंतु यह लोग परिवर्तनशील माने गए हैं यह अपने जीवन में परिवर्तन पसंद करते हैं इनका स्वभाव लोगों को बहुत ही पसंद आता है यह दूसरों को बहुत जल्दी माफ भी कर देते हैं यह बहुत ही अच्छे दिल के होते हैं।

नीले और काले रंग की हथेली वाले लोग

जिन लोगों की हथेली का रंग काला और नीला होता है यह काफी अशुभ माना गया है शास्त्रों के अनुसार इस रंग की हथेली वाले व्यक्ति बुरे स्वभाव के होते हैं और इनको अपने जीवन में सफलता भी नहीं मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button