बॉलीवुड

सोशल मीडिया पर कपूर खानदान की ये बेटी मचा रही है तहलका, तस्वीरें हवा से भी तेज हो रही हैं वायरल

कपूर खानदान का नाम आते ही सबसे पहले अब जो नाम आता है, वो नाम है सोनम कपूर का। जी हां, सोनम कपूर अपने एक्टिंग के दम पर आज राज कर रही हैं। हाल ही में सोनम की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। ऐसे में सोनम कपूर से तो आप कई बार मिल चुके हैं। यूं तो बॉलीवुड में अब कपूर खानदान का नाम ही काफी होता है, क्योंकि इन्हें एक्टिंग तो विरासत में मिली हुई है। कपूर खानदान के हर बच्चे के अंदर एक्टिंग का गुण देखने को मिलता है। और यही वजह है कि आज कपूर खानदान की बेटियां एक्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमाेर इस लेख में आपके लिये क्या खास है?

यहां कपूर खानदान से हमारा मतलब सिर्फ अनिल और उनके भाई से है। जी हां, अनिल कपूर की बड़ी बेटी तो अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है, क्योंकि अब वो बॉलीवुड की  जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। हाल ही में इनकी फिल्म वीरे दी वेडिंग धमाल मचा चुकी है।  इसके बाद सोनम कई सारी फिल्मों में व्यस्त हो जाएंगी। सोनम फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ में बिजी है। याद दिला दें कि सोनम ने अपने लवर आनंद आहूजा से शादी की है, जिसके बाद दोनों बहुत ही ज्यादा खुश है।

आजकल सोशल मीडिया पर कपूर खानदान की दूसरी बेटी भी सुर्खियां बटोर रही है। इतना ही नहीं, खूबसूरती में वो सोनम क्या जाह्ववी को भी पीछे छोड़ने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कपूर खानदान की दूसरी बेटी खूब तहलका मचा रही है। ये कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर के भाई की बेटी है, जोकि अब धीरे धीरे सुंदरता की दुनिया में कदम रख रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये है कौन, तो चलिए अब आपको इनसे मिलवाते हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की। शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रही है। शनाया कपूर की उम्र अभी काफी छोटी है, लेकिन इस छोटी सी उम्र में ये अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों में खूब राज कर रही हैं। शनाया अभी सिर्फ 19 साल की है। 19 साल की उम्र में इनके पास जबरदस्त की स्टाइल और खूबसूरती है। माना जा रहा है कि अब ये बॉलीवुड में कदम रखने के लिए धीरे धीरे तैयार हो रही हैं। यही  वजह है कि इन दिनों ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बताते चलें कि शनाया ने मुंबई एकल मंडीअले वर्ल्ड स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। शनाया किंग खान की बेटी सुहाना की बेस्ट फ्रेंड है। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि किंग खान की बेटी के साथ ही शनाया भी बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। सुहाना के साथ इन्हें कई बार पार्टी वगैरा में देखा गया है, जिसकी वजह से इनका नाम भी सुर्खियों में आने लगा है। संजय कपूर भी अपनी बेटी को स्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, यही वजह है कि वो अक्सर सुहाना की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button