बॉलीवुड

देशभक्ति के रंग में डूबी दिखी आराध्या बच्चन, तिरंगे के सामने गाया- सारे जहां से अच्छा.. देखें Video

बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार किड्स हैं। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपने संस्कारों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी एक ऐसी ही स्टार किड है। 16 नवंबर 2011 को मुंबई में पैदा हुई आराध्या अभी लगभग दस साल की हैं। हालांकि इतनी कम उम्र में भी उनके चाहने वाले करोड़ों में है। लोग उन्हें देखना और फॉलो करना पसंद करते हैं। उनके कई वीडियोज और फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं।

देशभक्ति में डूबी दिखी आराध्या बच्चन

इन दिनों अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा छाया हुआ है। इस वीडियो में आराध्या देशभक्ति के रंग में रंगी हुई दिखाई दे रही है। वह सफेद रंग का सलवार सूट पहन देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ गाती है। इस दौरान उनके पीछे भारत का झण्डा भी देखा जा सकता है। आराध्या बड़ी ही शिद्दत से ये गाना गुनगुनाती है।

आराध्या का यह अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। बता दें कि ये वीडियो थोड़ा पुराना है। लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आराध्या की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सिर्फ आराध्या ही नहीं बल्कि बच्चन परिवार के दिए संस्कारों की भी तारीफ की जा रही है। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी ये वीडियो देख लीजिए।

लोग कर रहे बच्चन परिवार के संस्कारों की तारीफ

वैसे बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब आराध्या ने इस कदर फैंस की तारीफ बटोरी हो। इसके पहले वह हिंदी में कविता गाते हुए तो कभी स्टेज पर डांस या रामायण का शो करते हुए भी वायरल हो चुकी है। आराध्या को देखकर ये तो पक्का लगता है कि एक एक्ट्रेस बनने की सभी खूबीयां उनमें है।

आरध्या जब बड़ी होगी तो इस बात की काफी संभावना है कि वह भी अपने परिवार के सदस्यों की तरह एक एक्ट्रेस ही बनेगी। हालांकि आराध्या के करियर को लेकर उनके पेरेंट्स का अभी कोई प्रेशर नहीं है। वह चाहते हैं कि आराध्या अभी सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करे। जब वह बड़ी और समझदार होगी तो अपनी मर्जी से अपना सही करियर चुन सकती है।

मां के है बेहद करीब

आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या के बेहद करीब हैं। दोनों को जब भी पब्लिक प्लेस में देखा जाता है तो वह मां का हाथ थामे नजर आती हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव हैं। यह बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में भी स्वीकार की थी। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी की देखरेख के लिए कभी दूसरे सितारों की तरह कोई नैनी नहीं रखी। वह अपनी बेटी की परवरिश खुद करना पसंद करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button