राशिफल

राशिफल 14 मार्च 2023: इन 7 राशियों की हर चिंता दूर करेंगे बजरंगबली, करियर में मिलेंगे अच्छे लाभ

आज हम आपको मंगलवार 14 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यवसाय में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आएगी। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके नेतृत्व कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी और साझेदारी में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें भी आप अच्छा नाम कमाने में सफल रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनसे आपको बचकर रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उससे तगड़ा लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपको अपने द्वारा बनाए गए कुछ संपर्क से अच्छा लाभ हो सकता है। आपकी कोई संतान के करियर को लेकर समस्या यदि लंबे समय से चल रही थी, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आप अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़े रहेंगे। लेकिन किसी से आज अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने किसी भी काम को जल्दीबाजी में बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग अपनी आंख और कान खुले रखें, यदि आपने दिखावे में आकर अत्यधिक धन खर्च किया, तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें, नहीं तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ अगर मतभेद चल रहा है, तो वह भी खत्म हो जाएगा। आप अपने कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा। करियर के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल कर लेनी बेहतर रहेगी, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव आदि पर पूरा ध्यान देंगे। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। इसलिए आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहेगा। आपकी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपकी कुछ वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आपको जरूर करना चाहिए। आप धर्म-कर्म के कार्य पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button