बॉलीवुड

बर्थडे से ठीक पहले अर्जुन कपूर ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, कहा- ‘बचपन से ही मैंने यहां….’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर का नाम मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ रहा है, जिसको लेकर उन्होंने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया। साथ ही अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी लोगों की गलतफहमियों को दूर किया। जी हां, अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई गहरे राज खोले हैं, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर ने आम लोगों को भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ने की सलाह दी है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्मदिन 26 जून को है, लेकिन इससे ठीक पहले उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसे जानकर उनके फैंस काफी खुश होंगे। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर खुद को विवादों से दूर रखते हैं, जिसकी वजह से वे लगातार मीडिया के सामने आते रहते हैं, जिसमें तमाम सवालों के जवाब देते हुए नजर आते हैं।  इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को लेकर भी कभी चुप्पी नहीं साधते हैं, बल्कि हाल ही में उन्होंने एक नया बयान जारी किया है।

फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को आना चाहिए- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री काफी खूबसूरत जगह है, जिसमें लोगों को आना चाहिए। यहां हाई सैलरी मिलती है, जिससे आपकी लाइफ खूबसूरत हो जाती है। साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत करीब से देखा है, जिसकी वजह से इसे अच्छे से जानता हूं। अर्जुन कपूर ने कहा कि इस इंडस्ट्री में अब शक्ल सूरत पर ध्यान नहीं दिया जाता है, बल्कि आपके टैलेंट पर ध्यान दिया जाता है। इसीलिए आपको इसमें अपना करियर ज़रूर बनाना चाहिए।

मलाइका अरोड़ा को लेकर कही ये बात

अर्जुन कपूर ने अपने इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मीडिया ने मेरे और मलाइका के रिश्ते को लेकर पहले काफी गलत लिखा था, जोकि गंदगी लग रहा था, लेकिन अब काफी सकारात्मक रवैया अपनाया है, जोकि हम दोनों के लिए बेहतर है। अर्जुन कपूर ने कहा कि हम दोनों ने ही कभी किसी से कुछ नहीं छिपाया, क्योंकि हम गलत नहीं कर रहे हैं, ऐसे में समय आने पर सब कुछ अपने आप सामने आ जाएगा, लेकिन कुछ लोग अभी भी गंदगी ही लिख रहे हैं, जिससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

पानीपत की शूटिंग में व्यस्त हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म पानीपत में नज़र आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग के लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के लिए पानीपत फिल्म काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी वजह से उनका बचपन का सपना पूरा हो रहा है। इस फिल्म आशुतोष निर्देशित कर रहे हैं, जोकि 6 दिसंबर को रिलीज होगी और इसमें अर्जुन कपूर का एक अलग ही अवतार लोगों को देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button