राशिफल

भगवान शिव-पार्वती के आशीर्वाद से इन 5 राशियों का धन-धान्य से भरा रहेगा घर, किस्मत रहेगी प्रबल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और घर में धन-दौलत की कमी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों का समय कुछ खास नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। घर की आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर रहेगी। बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह समय आ चुका है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय नौकरी और व्यापार के लिए बेहद खास रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में खुशी बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। कमाई के जरिए हासिल होंगे। काफी लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृश्चिक राशि लोगों का समय भगवान शिव और माता पार्वती जी की कृपा से कुछ खास नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है, जिससे घर परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी आपकी हर सहायता करेगा। अगर आपका कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसे छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय आनंददायक रहेगा। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। किस्मत प्रबल रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा का समय

वृषभ राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप बेकार की चिंता ना लें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपनी मेहनत से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए किसी भी मामले को आप बैठकर शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। व्यापार में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने होंगे, इससे आपको लाभ मिलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी व्यस्त भरा रहेगा। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button