अध्यात्म

धन और सुख-शांति के लिए महिलाओं को घर में करने चाहिए यह काम, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

जैसा कि हम सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कि महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना गया है, शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि महिलाएं घर की लक्ष्मी होती है, जब किसी लड़की का विवाह होता है तब वह जिस घर में प्रवेश करती है उसका भाग्य उस घर के साथ जुड़ जाता है, महिलाओं की किस्मत से ही घर परिवार की स्थिति में सुधार आ सकता है, इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी कुछ उपाय के बारे में बताया गया है, जिनको अगर महिलाएं अपने घर में करती हैं तो इससे घर की सुख शांति बनी रहेगी, इसके साथ ही घर परिवार में कभी भी पैसों से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, आज हम आपको कुछ ऐसे कार्य बताने वाले हैं जिनको महिलाओं को अपने घर में जरूर करना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके घर परिवार पर हमेशा बनी रहेगी और पैसों-संपत्ति की कभी कमी नहीं होगी।

आइए जानते हैं महिलाओं को घर में कौन से करने चाहिए कार्य

1. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि अगर तुलसी की पूजा की जाए तो घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है, महिलाओं को अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उस पौधे की रोजाना सुबह और शाम पूजा करनी चाहिए, आप तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं, अगर आप यह छोटा सा कार्य करती हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख शांति का आगमन होगा, इसके साथ ही धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

2. महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि रात के समय आप सोने से पहले कभी भी अपने बालों को ना धोएं और आप अपने घर की रसोई में रात को पानी भर कर बाल्टी जरूर रख लीजिए, अगर आप यह कार्य करती हैं तो इससे घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी, शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर रसोई घर में पानी की बाल्टी भर कर रखी जाए तो इससे घर में तनाव और चिंता नहीं होती है।

3. घर की महिलाएं अगर अपने घर को नकारात्मक शक्तियों से बचाना चाहती हैं तो इसके लिए आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को रोजाना पानी से धुलाई कीजिए, अगर रोजाना संभव नहीं है तो आप हफ्ते में कम से कम एक बार गंगाजल और कच्चे दूध को मिलाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे को धो सकती है।

4. अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो हमारे घर का मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए और अपने घर के पूजा घर की रोजाना साफ सफाई करनी चाहिए, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है, उत्तर पूर्व दिशा में अगर आप अपने घर का मंदिर बनाते हैं तो इससे भगवान की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

व्यक्ति अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत करता है, परंतु इतनी मेहनत और कोशिशों के बावजूद भी घर परिवार में कोई ना कोई परेशानी उत्पन्न हो जाती है, शास्त्रों में जीवन की समस्याओं और घर की दिक्कत दूर करने के बारे में बहुत सी बातों का जिक्र किया गया है, जिससे समस्याओं का समाधान किया जा सकता है, उपरोक्त कुछ कार्य बताए गए हैं अगर आप यह कार्य करती है तो इससे आप अपने घर परिवार की सुख-शांति बनाए रख सकती हैं और घर परिवार में धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न नहीं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button