राशिफल

गुप्त नवरात्र के पहले दिन बना शुभ योग, मां दुर्गा इन राशियों का करेंगीं कल्याण, मिलेगी खुशखबरी

ग्रहों की बदलती चाल की वजह से ब्रह्मांड में बहुत से योग निर्मित होते हैं, यह योग किसी राशियों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं तो किसी राशि पर इनका बुरा प्रभाव भी पड़ता है, ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि ग्रहों की चाल निरंतर बदलती रहती है जिसके कारण व्यक्ति अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करता है, ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसका जीवन एक समान व्यतीत हो, सभी लोगों के जीवन में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज गुप्त नवरात्रि पर विशेष शुभ योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव रहेगा, इस राशि वाले लोगों के ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के सभी दुख-तकलीफ दूर होंगे, मां दुर्गा के आशीर्वाद से इनको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं मां दुर्गा किन राशियों का करेंगी कल्याण

मेष राशि वाले लोगों का शुभ समय आरंभ होने जा रहा है, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बन रहे शुभ योग का इन राशियों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा, आपके जीवन में जो भी तनावपूर्ण स्थितियां चल रही हैं उनसे आपको बहुत ही शीघ्र छुटकारा प्राप्त होगा, समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, स्थाई संपत्ति में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं, शारीरिक कष्ट दूर होंगे।

मिथुन राशि वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली साबित रहने वाले हैं, मां दुर्गा की कृपा से आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी, आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, पति पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे, आपको अचानक शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन आनंदित होगा, घर परिवार की जरूरतों को आप समय पर पूरा कर पाएंगे, विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए आने वाला समय अति उत्तम रहने वाला है।

सिंह राशि वाले लोगों को मां दुर्गा की कृपा से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, घर परिवार के बच्चों की तबीयत में सुधार आने के योग बन रहे हैं, संतान की शिक्षा से संबंधित सभी परेशानियों का समाधान हो सकता है, घर परिवार में कोई उत्सव का माहौल बन सकता है, आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा, सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी, जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं, आपको अपने व्यापार में लगातार सफलता हासिल होगी, पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, पिता के आशीर्वाद से आप अपने जरूरी कार्य पूरे कर सकते हैं, धन संबंधित मामलों में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, इस राशि वाले लोगों की लव लाइफ बेहतर गुजरने वाली है।

कुंभ राशि वाले लोग मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे, मां दुर्गा की कृपा से आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे, धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, आप जिस कार्य को करेंगे उसमें आपका पूरा मन लगेगा, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है, आपके विचार सकारात्मक रहेंगे, आपकी लव लाइफ सामान्य व्यतीत होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, विशेष रूप से जो लोग मधुमेह के रोगी हैं वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है, आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा, बिना वजह का मानसिक तनाव बढ़ सकता है, आप अपने कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे, घर परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा, आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, आपको अपने मन को स्थिर करके अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है, कानूनी मामलो से आपको दूर रहना होगा, जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कदर करेगा, पिता की सलाह कुछ कठिन मामलों में फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा, आपका आत्मविश्वास बना रहेगा, धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक रूचि बढ़ सकती है, आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा संतान की तरफ से कोई परेशानी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आप अचानक किसी कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, बाहर के खानपान की चीजों से दूर रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी, आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगें, धन कमाने के मार्ग में कुछ रुकावटें उत्पन्न हो सकती है, स्थाई संपत्ति से जुड़े हुए मामले सुलझ सकते हैं, आपके मन में किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बन सकता है, जो लोग व्यापारी वर्ग के हैं उनका भागीदारों के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि वाले लोगों का सुख सुविधाओं में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें, जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए, प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है, घर परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा, घर परिवार के लोगों के सहयोग से आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं, कानूनी मामलों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है, घर परिवार का वातावरण नकारात्मक रहेगा, आप व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे, माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रह सकता है, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी, कार्यस्थल से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button