राशिफल

राशिफल 20 फरवरी 2023: आज 5 राशियों की सुधरेगी किस्मत, भोले बाबा की कृपा से मिलेगी अच्छी नौकरी

आज हम आपको सोमवार 20 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बेवजह पैसों का खर्च करने से खुद को रोकना होगा, नहीं तो जरूरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई की चिंता लगी रहेगी। इस समय जो समस्याएं आपको झेलनी पड़ रही हैं, वह समय के साथ-साथ खत्म होती जाएंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए, नहीं तो वाद विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत को पूरा साथ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामकाज में उम्मीद से ज्यादा फल की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निवेश करते समय जल्दीबाजी में फैसला लेना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को बहुत ही जल्द प्राप्त कर सकते हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। नए रोमांच की संभावना प्रबल है। प्यार आपकी जिंदगी में बहुत जल्दी आ सकता है। यह समय नया निवेश करने के लिए काफी अच्छा रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको काम के साथ-साथ परिवार वालों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज आप कुछ अलग किस्म के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय निकालना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपने प्रिय की बाहों में आराम महसूस करेंगे। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय है। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मोहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है ,तो आप जरूर कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। किस्मत के बलबूते आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज बिजनेस कर रहे लोगों के बिजनेस में कोई नवीन कार्य हो सकता है, जिससे आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। मीडिया और बैंकिंग फील्ड के लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक साबित होगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता जी के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आप आगे बढ़ चढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी विशेष रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आप हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। यह समय आपके लिए विशेष सफलता लेकर आया है। आप किसी नई योजना में निवेश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। जो लोग बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ने का मौका मिलेगा। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। युवाओं की लव लाइफ बेहतर रहेगी। आप अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं, जिससे आपके विवाह में और देरी ना हो। नौकरी कर रहे लोग अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए मेहनत करते हुए नजर आएंगे। सीनियरों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button