राशिफल

शिव-पार्वती के आशीर्वाद से मजबूत हुए इन 6 राशि के जातकों के सितारे, धन लाभ और तरक्की के बने योग

मनुष्य के जीवन में समय के साथ-साथ बहुत सी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी व्यक्ति अपना जीवन खुशियों से भरपूर व्यतीत करता है तो कभी जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। दरअसल, जो भी उतार-चढ़ाव व्यक्ति के जीवन में आते हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोजाना ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। जैसी ग्रहों की स्थिति राशि में होती है, उसी के अनुसार व्यक्ति को जीवन में फल मिलते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शिव-पार्वती का आशीर्वाद बना रहेगा। इस राशि के जातकों की किस्मत के सितारे मजबूत बनेंगे और धन लाभ के साथ-साथ तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है।

आइए जानते हैं शिव-पार्वती के आशीर्वाद से किन राशि के जातकों के सितारे हुए मजबूत

मेष राशि वाले लोगों का आने वाला समय बेहद अच्छा रहने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कामकाज में कोई बड़ी सफलता मिलने की वजह से आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत ही बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय शुभ रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से जीवन की कठिन परिस्थितियां समाप्त होने जा रही हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कामकाज सफल होंगे। कार्यस्थल में आप अपनी जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करने वाले हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से आपको आर्थिक लाभ मिलने के शुभ संकेत बने हुए हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। आप मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलने वाला है।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शिव-पार्वती जी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय खुशनुमा रहेगा। आपका प्रेम सम्बन्ध सफल होगा। किसी पुरानी महत्वपूर्ण योजना का भारी मुनाफा मिलने के शुभ संकेत बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का काम अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को दोस्तों और भाइयों के सपोर्ट से कामकाज में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। शिव-पार्वती जी की कृपा से सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका मन पुरानी यादों को सोचकर काफी खुश रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। शिव-पार्वती के आशीर्वाद से भारी मात्रा में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक काम में सम्मिलित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपका समय बेहद शुभ रहने वाला है। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप अपनी जिंदगी का खुलकर आनंद लेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती जी मेहरबान रहेंगें। मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगें। जीवन में उत्पन्न हो रही सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आपका मजबूत हौसला कामकाज में लगातार सफलता दिलाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहने वाला है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपका समय अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आप अपने दिल की बात किसी करीबी व्यक्ति से कहेंगे, जिससे आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करने वाले हैं। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत सी उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां देखने को मिल सकती है, इसलिए आप परिस्थितियों को लेकर चिंतित ना हो। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। अगर आप बुद्धिमानी का प्रयोग करेंगे तो आप हर कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी परंतु खर्चे बढ़ सकते हैं। शादीशुदा लोग अपना जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में कुछ दिक्कत हो सकती है। शिक्षकों के सहयोग से आपकी परेशानी दूर होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। घर-परिवार की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। कोई पुरानी बात आपको काफी परेशान करेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें, यह आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपके दिमाग में एक साथ बहुत सी योजनाएं आ सकती हैं, जिन पर अगर आप अमल करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश रहने वाले हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी परंतु घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। बदलते मौसम की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर मौज-मस्ती भरे कार्यों में व्यतीत होने वाला है। आप अपने दोस्तों और जान पहचान के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि किसी गलतफहमी की वजह से आपके रिश्ते में दरार उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव को लेकर थोड़ा निराश हो सकते हैं। आपको कठिन परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। अचानक आमदनी के स्रोत मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। दोस्तों की मदद से कामकाज की परेशानियां कम होंगी। आपको अपने कार्यों में लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button