अध्यात्म

गायत्री मंत्र के जाप से आपकी इन समस्याओं का होगा समाधान, फायदे जानकर आप भी कर देंगे शुरू

हमारे धर्म शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जो कोई व्यक्ति गायत्री मंत्र का जाप रोजाना नियमित रूप से सूर्य उदय के 2 घंटे पहले से लेकर सूर्य उदय के 2 घंटे बाद तक उगते हुए सूर्य का ध्यान करते हुए जाप करता है तो उसके जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं इसके साथ ही शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति को बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं शास्त्रों में गायत्री मंत्र को वेदों का सबसे सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है और इसके जाप के लिए 3 समय निश्चित किए गए हैं गायत्री मंत्र का सबसे पहला समय प्रातकाल सूर्य उदय से 2 घंटे पहले का है इस समय आपको जाप आरंभ करना चाहिए और दूसरा समय दोपहर का बताया गया है और तीसरा समय शाम के वक्त सूर्यास्त के बाद बताया गया है परंतु गायत्री मंत्र का जाप सूर्यास्त के कुछ देर बाद ही करना चाहिए।

वैसे देखा जाए तो बहुत से लोग ऐसे हैं जो रोजाना नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करते हैं आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गायत्री मंत्र के जाप करने से आपको क्या क्या वरदान मिलते हैं और आपकी किन किन समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं शायद बहुत ही कम लोग होंगे जो गायत्री मंत्र से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते होंगे अगर आप गायत्री मंत्र के जाप से मिलने वाले फायदे के बारे में जानेंगे तो आज से ही गायत्री मंत्र का जाप आरंभ कर देंगे।

आइए जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप से मिलने वाले फायदों के बारे में

  • जो व्यक्ति नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करता है उसके जीवन की सभी समस्याएं और परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी की वजह से परेशान चल रहा है और वह उस बीमारी का इलाज करवाते करवाते थक चुका है तो अपनी बीमारी से मुक्ति पाने के लिए आप किसी भी शुभ मुहूर्त में एक कांस्य के पात्र में साफ जल भरकर रख लीजिए और उसके सामने लाल आसन पर बैठकर गायत्री मंत्र के साथ ऐं हीं क्लीं का सम्पुट लगाकर गायत्री मंत्र का जाप कीजिए, जाप करने के पश्चात जल से भरे पात्र का सेवन करें इससे आपकी गंभीर से गंभीर बीमारी का नाश होगा।

  • जो व्यक्ति छात्र है अगर वह गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो उनके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है रोजाना इस मंत्र का 108 बार जाप किया जाए तो विद्यार्थियों को सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने में सरलता होती है और विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में भी लगता है आप जो एक बार पढ़ लेंगे वह आपको याद रहेगा।
  • अगर किसी व्यक्ति को अपने अपने व्यापार और नौकरी में हानि का सामना करना पड़ रहा है या आपको अपने द्वारा किए गए कार्यों में सफलता नहीं मिल पा रही है आपकी आमदनी में कमी है या फिर फिजूलखर्ची अधिक हो रही है तो इस स्थिति में आप गायत्री मंत्र का जाप कीजिए इससे आप को तुरंत लाभ मिलेगा इसके साथ ही आप रविवार को व्रत भी रखिए।

  • अगर कोई व्यक्ति अपने दुश्मनों की वजह से काफी परेशान चल रहा है तो इस स्थिति में आप मंगलवार अमस्या या रविवार के दिन लाल वस्त्र धारण करके माता दुर्गा का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र के आगे और पीछे क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकर 108 बार रोजाना जाप कीजिए इससे आप अपने दुश्मनों पर विजय हासिल करेंगे।
  • अगर किसी के विवाह में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है या फिर विलंब हो रहा है तो इस स्थिति में आप सोमवार की सुबह पीले वस्त्रों का धारण करके माता पार्वती का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र का 108 बार जाप कीजिए इससे विवाह में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी।
  • यदि किसी व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो पति और पत्नी दोनों ही एक महीने तक सूर्य उदय से पहले 1100 बार संतान प्राप्ति की कामना करते हुए गायत्री मंत्र का जाप करें जाप करते समय आपको सफेद वस्त्रों का धारण करना होगा इससे आपको जल्द ही संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button