अन्य

कभी राज कपूर के गैराज में रहे थे अनिल कपूर का परिवार, बस एक चीज़ से बदल गयी क़िस्मत

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल अनिल कपूर का फ़िल्मी करियर 4 दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है। बॉलीवुड में उन्होंने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। 70 के दशक के अंत में वे फ़िल्मी दुनिया में अपने कदम जमाने की कोशिश में लगे हुए थे।

अनिल के दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर फिल्म निर्माता थे इसके बावजूद अनिल को काम मिलना आसान नहीं था। बॉलीवुड में जगह बनाने और कामा पाने के लिए अनिल को काफी संघर्ष करना पड़ा। एक समय ऐसा भी था जब मुंबई आने के दौरान अनिल कपूर के परिवार को राज कपूर के गौराज में रहना पड़ा था।

अनिल के पिता सुरिंदर कपूर ने कई फिल्मों का निर्माण किया था। जब सुरिंदर अपने परिवार के साथ मुंबई आए थे तो उन्हें रहने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। तब उनके परिवार के लिए राज कपूर ने अपना गैराज दे दिया था। अनिल कपूर का परिवार राज कपूर के गैराज में कुछ समय तक रहा था। बाद में उनके परिवार ने एक कमरा किराए पर ले लिया था।

अनिल कपूर ने भी एक बार अपने एक साक्षात्कार के दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत की थी। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि, ”हम भाग्यशाली हैं कि वह समय पीछे छूट गया है। किस्मत गलत मोड़ लेती है, तो बुरा टाइम आ सकता है। इसलिए, जब परिवार की देखरेख की बात आती है, तो मैं दो बार सोचता हूं”।

अनिल कपूर का परिवार कई सालों तक मुंबई में चॉल में रहा था। बाद में समय के साथ उनकी स्थिति में सुधार आते गया। उन्हें बॉलीवुड में काम मिलने लगा। उनकी फ़िल्में चलने लगी। दर्शकों के बीच वे पसंद किए जाने लगे और फिर उन्हने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनिल बॉलीवुड के सुपरस्टार बने।

80 और 90 के दशक में अनिल का जलवा खूब देखने को मिला। अपने 40 साल से भी ज्यादा के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर अब भी बड़े पर्दे से दूर नहीं है। 66 वर्षीय अभिनेता अब भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। फ़िल्मी दुनिया में वे लगातार काम कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित संग खूब जमी जोड़ी

80 और 90 के दशक में अनिल कपूर ने कई बड़ी अदाकाराओं संग स्क्रीन साझा की। उनकी जोड़ी सबसे अधिक मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित संग पसंद की गई। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और धमाल मचा दिया।

अनिल कपूर के आर्थिक हालात पहले चाहे कैसे भी रहे हो लेकिन अब वे करोड़ों रुपये के संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता मुंबई में अपने परिवार के साथ आलीशान घर में रहते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। मुंबई के अलावा अनिल कपूर के पास दुबई, कैलिफॉर्निया और लंदन में भी फ्लैट्स हैं।

बात अनिल के वर्कफ़्रंट की करें तो इन दिनों वे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे वरुण धवन के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में देखने को मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button