अन्य

रिमोट और की-बोर्ड से भी फैलता है स्वाइन फ्लू, जानिये क्या है इसके लक्षण और बचाव?

मॉनसून खत्म होने के साथ कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं, जिनमें से एक स्वाइन फ्लू। साल 2009 में पहली बार अस्तित्व में आई यह बीमारी अब साल दर साल अपना प्रकोप बरसाती हुई नज़र आती है। जी हां, स्वाइन फ्लू से हर लगभग हजारों लोगों की मौत होती है। यह तेज़ी से फैलने वाला संक्रमण है, जोकि एक इंसान से दूसरे इंसान में तेज़ी से फैलता है। स्वाइन फ्लू क्या है और इसका इलाज क्या है, इन सारी चीज़ो से तो आप भलीभांति अवगत होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीबोर्ड और रिमोट से भी स्वाइन फ्लू हो सकता है? शायद आपका जवाब नहीं होगा, तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

स्वाइन फ्लू एक प्रकार की श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जोकि ए टाइप के इनफ्लुएंजा वायरस से होती है। इसके वायरस सुअरों में ज्यादा होते हैं, जिसकी वजह से इसका नाम स्वाइन फ्लू पड़ा है। इस वायरस को एच 1 एच 2 के  नाम से जाना जाता है, जोकि पहले सुअरो में पाया जाता था, लेकिन साल 2009 से यह इंसानों में भी पाया जाना लगता है। इसके चपेट में आने वाले इंसान की मौत भी हो सकती है। 2009 से अस्तित्व में आई यह बीमारी अब पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुकी है। तो चलिए अब जानते हैं कि इसके लक्षण क्या है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू के यूं तो कई लक्षण होते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख लक्षणों की चर्चा नीचे की गई है –

  • तेज़ बुखार
  • तेज़ सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • ठंड लगना
  • कमज़ोरी महसूस होना
  • खांसी आदि।

उपरोक्त लक्षण महसूस होने पर व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करना चाहिए, क्योंकि इसका इलाज सही समय पर होना बहुत ज़रूरी है।

संक्रमित व्यक्ति से फैलता है ये फ्लू

यह सामान्य फ्लू से काफी अलग होता है, क्योंकि यह सुअर, चिड़िया आदि में पाया जाता है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित व्यक्ति के द्वारा इस्तेमाल की  गई चीज़ो से भी यह फैल सकता है। जी हां, अगर संक्रमित व्यक्ति ने रिमोर्ट या कीबोर्ड का इस्तेमाल किया है और आपने भी उसका इस्तेमाल किया तो यह बीमारी आपको भी जकड़ सकती है, क्योंकि यह तेज़ी से फैलने वाला वायरस है।

ये लोग रहे सावधान

बच्चो, बुजुर्गो और गर्भवती महिलाओं को स्वाइन फ्लू से ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, क्योंंकि इनमें कोई भी वायरस आसानी से प्रवेश कर सकता है। इसलिए इन लोगोंं को इन दिनों काफी साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को बीपी, किडनी या कोई अन्य बीमारी हो, उन्हें भी इस समय खुद को काफी बचाकर रखना चाहिए।

इन बातों का रखे विशेष ध्यान

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए आपको नीचे लिखे गये चीज़ो का विशेष ध्यान रखना चाहिए –

  • जब भी खांसी या छींक आए तो रूमाल का इस्तेमाल करें।
  • मुंह ढंकने के  लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क को कूड़ेदान में फेंके।
  • फ्लू के लक्षण दिखने पर बाज़ार, स्कूल और ऑफिस न जाएं।
  • बाहर से आने पर हाथ मुंह ज़रूर धुले।
  • खाना खाने से पहले हाथ ज़रूर साफ करें।
  • एन 95 मास्क का इस्तेमाल करें।
  • अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button