राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन 4 राशियों का सुधरेगा भाग्य का हाल, निराश जीवन में आएंगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इन राशि वालों की किस्मत में सुधार आएगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकते हैं, जो कारगर साबित होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कई क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से निजी संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। आप अपने निजी संबंधों को प्रेम पूर्ण रूप से निभाएंगे। कारोबार में अत्यंत लाभ होने के योग हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। बच्चो और परिवार के सदस्यों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। मां संतोषी के आशीर्वाद से कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग है।

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। माँ संतोषी के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रिश्तो की खटास दूर होगी। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग हैं। पुराने सम्पर्को से अच्छा फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसका भविष्य में उत्तम लाभ उठाएंगे। संतान के भविष्य की चिंता लगी रहेगी। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देना होगा। अगर आप किसी भी काम में महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। निवेश संबंधित कामों से दूर रहना होगा अन्यथा नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। कारोबार में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी निराशाजनक रहेगा। व्यापार में उम्मीद से कम लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। निजी संबंधों में कुछ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। जिंदगी के कठिन अनुभवों से ही आपको सबक लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसका आपको लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है, आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कन्या राशि वाले लोग अपने कारोबार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपके मन में नई-नई योजनाएं आ सकती हैं, जो सफलता के मार्ग खोल सकती हैं। धन से संबंधित मामलों में आपको काफी सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। इस राशि के लोगों को दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आ सकते हैं जो आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देंगे। मानसिक रूप से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों को सफलता के मार्ग हासिल होंगे परंतु आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप कोई नया समझौता कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर करें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के दिमाग में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी हताश महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आप कोई पुरानी तरकीब लगा सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में अच्छे और बुरे दोनों परिणाम हासिल होंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसमे घर के अनुभवी लोगों की सहायता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। शत्रु पक्ष कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button