बॉलीवुड

2 बीवियां, 6 बच्चे, 13 नाती-पोते.. इस हाल में जी रहा धर्मेंद्र का परिवार, जाने क्या करते हैं सब

बॉलीवुड में कुछ परिवार ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा फेमस है। इनमें बच्चन, कपूर और देओल परिवार टॉप पर आता है। देओल परिवार के मुखिया हैं धर्मेंद्र (Dharmendra)। वह बॉलीवुड में हीमैन के नाम से भी जाने जाते हैं। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के फगवाड़ा शहर में पैदा हुए धर्मेंद्र ने 1960 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी और हिट फिल्में दी। हालांकि वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे।

धर्मेंद्र की पहली शादी

धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां रचाई। उनकी पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई। यह एक अरेंज मैरिज थी। तब धर्मेंद्र सिर्फ 19 साल के थे। इस शादी से उन्हें चार बच्चे अजय सिंह (सनी देओल), विजय सिंह (बॉबी देओल), विजेता देओल और अजेता देओल हुए।

धर्मेंद्र की दूसरी शादी

धर्मेंद्र की दूसरी शादी हेमा मालिनी से 2 मई 1980 को हुई। इस शादी के लिए धर्मेंद्र ने धर्म बदल लिया था। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने तलाक देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में इस्लाम अपना एक्टर ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

पहली शादी से हुए चार बच्चे

सनी देओल धर्मेंद्र के सभी बच्चों में सबसे बड़े हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को लुधियाना में हुआ था। उनकी बीवी का नाम पूजा है। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सनी के दो बेटे करण और राजवीर हैं। करण ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। वहीं राजवीर फ्यूचर में फिल्मों में कदम रख सकते हैं।

बॉबी देओल धर्मेंद्र के दूसरे बेटे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बिजनेस वूमेन तान्या से 1996 में शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे आर्यमान और धरम है। धरम अभी स्कूल में है जबकि आर्यमान अपने पिता की तरह हैंडसम हो गया है। वह भी बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहा है।

अजिता और विजेता देओल धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। यह दोनों भी अपनी मां प्रकाश कौर की तरह लाइम लाइट से दूर रहती हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। शादी के बाद ये बहनें कैलिफोर्नियां में शिफ्ट हो गई हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है। उन्होंने यूएस बेस्ड डेंटिस्ट किरण चौधरी से शादी की है। अजीता की दो बेटिया हैं। निकिता मीना चौधरी और प्रियंका चौधरी। अजीता चौधरी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक प्राथमिक विद्यालय में साइकोलॉजी की टीचर हैं।

वहीं दूसरी बेटी विजेता भी अमेरिका में रहती हैं। हालांकि उनकी शादी को लेकर इंटरनेट पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि उनके पति का नाम विवेक गिल है। विजेता देओल गिल बिजनेस राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। उनके दो बच्चे प्रेरणा और ऑर्थर हैं। रेरणा की शादी साल 2017 में विश्व प्रसिद्ध वकील पुलकित देवड़ा से हुई है। पुलकित दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं। वहीं धर्मेंद्र ने विजेता के नाम पर भी अपना प्रोडक्शन हाउस खोल रखा है। इसका नाम विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड है।

दूसरी शादी से हुई दो बेटियां

हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम ईशा देओल है। ईशा का जन्म 2 नवंबर 1982 को हुआ था। वह बॉलीवुड में हीरोइन रह चुकी हैं। उन्होंने 29 जुलाई 2012 को मुंबई के बीजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी रचाई है। इस शादी से उन्हें दो बेटियां राध्या और मिराया है।

धर्मेंद्र और हेमा की छोटी बेटी का नाम अहाना देओल है। इनका जन्म 28 जुलाई 1985 को हुआ था। वह अपनी मां की तरह एक अच्छी डांसर हैं और ओडिसी नृत्यांगना हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ गिनी चुनी फिल्में की हैं। लेकिन करियर नहीं चला तो 2014 में बिजनेसमैन वैभव कुमार वोहरा से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे डेरियन, आदिया, अस्टरैया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button