अध्यात्म

इन 3 राशियों पर सदा मेहरबान रहते हैं भगवान गणेश, दुखों को रखते हैं कोसों दूर

गणपती बप्पा को हम सभी विघ्नहर्ता गणेश के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि एक बार जिस शख्स पर गणेश जी का हाथ पड़ जाए उसके जीवन के सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। वहीं गणेश जी अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने और हर मनोकामना को सच्चाई में बदलने के लिए भी जाने जाते हैं।

वैसे तो गणपती बप्पा सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी होती है जिनके ऊपर वे खास मेहरबान रहते हैं। ज्योतिषशास्त्र की माने तो जिन राशियों का बुध मजबूत रहता है उनके ऊपर गणेशजी की कृपा कुछ ज्यादा ही बरसती है। तो चलिए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भगवान गणेश हमेशा मेहरबान रहते हैं। जब भी इनके ऊपर कोई मुसीबत आती है तो वे इनकी रक्षा करते हैं। इन्हें सही राह दिखाते हैं। इनके दिमाग को सही मार्गदर्शन देते हैं। गणशजी के चलते भाग्य भी इनका ही साथ देता है।

इन्हें मुसीबत आने से पहले ही इसके संकेत मिल जाते हैं। इस राशि के जातकों को रोज भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा पाठ करते रहना चाहिए। इससे इनके हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही मुसीबत कोसों दूर रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि पर भगवान गणेश की कृपा 24 घंटे रहती है। इस राशि के लोग तेज दिमाग वाले होते हैं। इनकी बुद्धि को सवारने का काम गणपती बप्पा ही करते हैं। इनकी कृपा से इस राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। इन्हें धम की भी कोई कमी नहीं होती है।

यदि आप कोई नया काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो सबसे पहले गणेश मंदिर में जाकर भोग जरूर चढ़ाएं। आपका हर काम सफल होगा। वहीं बुधवार का व्रत भी रख सकते हैं। इससे गणेश जी और भी प्रसन्न होंगे। आपको शुभ फल देंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भी भगवान गणेश अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। ये लोग बड़े मेहनती होते हैं। ऐसे में भगवान इनकी मेहनत से खुश होकर इन्हें शुभ फल देते हैं। इस राशि के जातक ईमानदार भी होते हैं। ये हमेशा सच्चाई की राह पर ही चलते हैं।

भगवान गणेश की कृपा से इन्हें अपने कर्मों का अच्छा फल मिलता है। ये करियर में बहुत आगे जाते हैं। इनके घर धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है। ये दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं। इन्हें हर बुधवार गणेश मंदिर जाना चाहिए। बुधवार को दान करना भी इनके लिए लाभकारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button