राशिफल

ग्रह-नक्षत्र बना रहे हर्षण व वज्र योग, जानिए किन राशियों पर रहेगा शुभ असर, किसकी बढ़ेगी मुश्किल

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में रोजाना ही परिवर्तन होता रहता है, जिसकी वजह से कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर हर्षण योग और वज्र योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव रहेगा और किसकी मुश्किल बढ़ सकती है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

कर्क राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। व्यापार में भारी लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहा वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खास लोगों से बातचीत हो सकती है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में धन वर्षा होने की संभावना है। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। मित्रों की मदद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। अविवाहित लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले लोगों को भारी मात्रा में फायदा मिल सकता है। किसी पुरानी प्रॉपर्टी की बिक्री से धन लाभ प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। ऑफिस में कुछ चीजें समय पर पूरी हो सकती हैं। बिगड़ा हुआ काम बनेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी नया समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो पहले अच्छी तरह से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर परेशानी का सामना ना करना पड़े।

वृषभ राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे परंतु आपको यही सलाह दी जाती है कि जोश में आकर कोई भी काम ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप जल्दी से अपरिचित लोगों पर भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको काफी सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर सामान्य प्रभाव देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल स्थापित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलने की संभावना है परंतु आपको पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर रहना होगा और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे परंतु नियमित देखरेख से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। भाग्य पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत होगा। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ कार्य प्रगति पर आ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कार्यालय में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिन पर आपको ध्यान देना होगा।

मकर राशि वाले लोगों को कठिन समय से गुजरना पड़ेगा। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन विषयों में काफी ध्यान देना होगा। आप अपने मन को शांत रखें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर बहस होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखिए। आप घर से बाहर किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिल सकता है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से बेहद खुश होंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button