अध्यात्म

21 जून हलहारिणी अमावस्या पर शिव मंदिर में करें यह उपाय, कालसर्प दोष होगा दूर, मिलेगा शुभ फल

हिंदू धर्म के अनुसार आषाढ़ मास में पड़ने वाली अमावस्या का बहुत महत्व माना गया है, इस बार 21 जून 2020 को हलहारिणी अमावस्या पड़ रही है, किसानों के लिए यह बहुत ही शुभ दिन माना जाता है, इसी दिन से वर्षा ऋतु की शुरुआत हो जाती है, फसल की बुवाई के लिए यह समय बहुत ही अच्छा माना गया है, कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान की पूजा से होती है, इस दिन भगवान की आराधना, पूजन और इनका धन्यवाद करते हुए शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है, आज हम आपको हलहारिणी अमावस्या के दिन के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर यह उपाय आप करते हैं तो इससे कालसर्प दोष से परेशान लोगों को राहत मिलेगी, इसके अलावा बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती है।

हलहारिणी अमावस्या के दिन करें यह उपाय

  • अगर कोई व्यक्ति कालसर्प दोष की वजह से परेशान चल रहा है तो ऐसे में हलहारिणी अमावस्या के दिन सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान कर लीजिए, उसके बाद आप चांदी से बने हुए नाग नागिन की मूर्ति की पूजा कीजिए और इस नाग-नागिन के जोड़े को सफेद फूल के साथ किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे कालसर्प दोष से राहत प्राप्त होगी।

  • कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए आप हलहारिणी अमावस्या के दिन सुबह के समय उठकर स्नान करने के बाद अपने घर के आस-पास किसी भी शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर तांबे का नाग अर्पित कीजिए और वहीं पर बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें, इसके बाद आपको शिवजी से कालसर्प दोष से मुक्ति पाने की प्रार्थना करनी होगी, ऐसा अगर आप करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • लघु रुद्र का पाठ करने से भी काल सर्प दोष का निवारण होता है, आप हलहारिणी अमावस्या पर लघु रुद्र का पाठ खुद कीजिए या फिर आप खुद नहीं कर सकते तो किसी योग्य पंडित की सहायता ले सकते हैं।

  • आप इस दिन निर्धन लोगों को अपने सामर्थ्य अनुसार दान अवश्य करें।
  • अगर आप हलहारिणी अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे पूजा करते हैं और दीपक जलाते हैं तो इससे आपके जीवन के बहुत से कष्ट दूर होंगे।
  • अगर आप इस दिन काले कुत्ते को तेल में चुपड़ी हुई रोटी खिलाते हैं तो इससे आपके दुश्मन शांत होंगे।
  • जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति पाने के लिए आप इस दिन रुद्राभिषेक, पितृ दोष शांति पूजन और शनि उपाय अवश्य करें।
  • अगर आप इस दिन लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शाम के समय आप अपने घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि दीपक में जो बत्ती आप इस्तेमाल करेंगे, वह लाल रंग के धागे का होना चाहिए, इसके साथ ही आप दिए में थोड़ी सी केसर जरूर डाल दीजिए, इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्त परेशानियां दूर होंगीं।
  • किसानों को इस दिन हल की पूजा अवश्य करनी चाहिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button