अन्य

जुगाड़ किंग है इंडिया, यकीन नहीं तो ये 12 तस्वीरें देख लें, हंस–हंस के लोटपोट हो जाओगे

भारत जुगाड़ के मामले में हमेशा नंबर 1 रहा है। यहां लोग कम संसाधनों में ज्यादा से ज्यादा काम निकालना अच्छे से जानते हैं। आधे से ज्यादा भारत जुगाड़ से ही चल रहा है। आप ने भी इन जुगाड़ों के कई अनोखे नजारे देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको सबसे अनोखा जुगाड़ दिखाने जा रहे हैं। इन मजेदार जुगाड़ों को देख आपकी हंसी रोक नहीं रुकेगी।

यहां देखिए जुगाड़ की अनोखी मिसाल। इन लोगों ने तो घर के डिब्बे को ही स्विच बोर्ड बना दिया। वैसे ये जुगाड़ दिखने में बड़ी मजेदार है।

अब इसे कहते हैं चलती फिरती दुकान। इन जनाब ने अपनी लूना को ही नाई की दुकान में तब्दील कर लिया। दुकान के किराया या बिजली बिल का कोई खर्चा नहीं। वहीं एक ने साइकिल के लॉक को घर में ही इस्तेमाल करना का तरीका खोज लिया।

यहां सोफा खराब हो गया तो कुर्सी से उसे फिक्स कर लिया। अब इसे कहते हैं अव्वल दर्जे की जुगाड़। है ना कमाल?

इन जनाब ने तो बाइक को ही 7 सीटर बना लिया। अब महंगी कार किसे चाहिए। पूरी फैमिली ही इस बाइक पर घूमने जा सकती है।

लैपटॉप अक्सर चलते चलते गर्म हो जाते हैं। ऐसे में यह देसी जुगाड़ कमाल का है। बस अपनी उंगली गलती से पंखे में मत डाल देना वरना लेने के देने पड़ जाएंगे।

इसे कहते हैं एक पंथ दो काज। एक ही कूलर से दोनो कमरे ठंडे कर दिए। ऐसा दिमाग लगाने वाले महापुरुषों को हमारा नमन।

जो लोग अपने गांव के देसी चूल्हे को मिस करते हैं वह ये जुगाड़ अपना सकते हैं। वैसे भी गैस का प्राइस आसमान छू रहा है। तो ये अच्छा आइडिया है।

इस जुगाड़ से आप किसी भी खुली जगह पर बेसिन बना सकते हैं। इसमें कोई खर्चा भी नहीं आता और आपका काम बन जाता है। है न ये मस्त जुगाड़?

वॉशिंग मशीन का यह जुगाड़ देख प्लम्बर भी बेहोश हो जाएगा। दूसरी ओर गद्दी वाली साइकिल भी गजब है। कम पैसों में आप शाही सवारी कर सकते हैं।

ऐसे पानी कौन निकालता है भाई? पानी निकालने का यह जुगाड़ सच में मजेदार है। इसे देख कई लोग हंसेंगे। आप भी इसे जरूर ट्राय करें।

अब इसे कहते हैं असली व्हील चेयर। यह फालतू बचे टायरों का काफी अच्छा इस्तेमाल है। इसे देख कई लोगों का दिमाग चकरा गया।

इस बंदे की जुगाड़ ने तो दिल जीत लिया। इसने अपनी छायां का भले ध्यान न रखा लेकिन जानवर की पूरी केयर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button