राशिफल

अनंत चतुर्दशी पर शुभ संयोग इन 7 राशियों को बना रहा भाग्यशाली, विष्णुजी का रहेगा विशेष आशीर्वाद

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु जी के अनंत अवतारों की पूजा-अर्चना होती है, जिसकी वजह से इसको अनंत चतुर्दशी के नाम से लोग जानते हैं। मान्यता अनुसार यदि अनंत चतुर्दशी का व्रत किया जाए तो इससे व्यक्ति को बहुत ज्यादा लाभ मिलता है। 01 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संयोग बना रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर भगवान विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। यह शुभ संयोग इन राशियों के लोगों को भाग्यशाली बना रहा है।

आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर बन रहे शुभ संयोग से कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ संयोग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। आप जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वह काम आसानी से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपके अच्छे कार्य और आपकी मेहनत को देखते हुए बड़े अधिकारी आपको पुरस्कृत कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। निजी समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में सुधार आने के योग बन रहे हैं। घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। विष्णु जी की कृपा से आपके रुके हुए काम काज पूरे होंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के जरिए हाथ लगेंगे। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्साह से परिपूर्ण रहने वाला है। मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को महत्वपूर्ण लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से डील पक्की हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती में सुधार कर सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों का व्यक्तित्व निखर कर लोगों के सामने आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से अचानक तरक्की के मौके हाथ लगेंगे। धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको थोड़ी मेहनत में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आ रही अड़चनें दूर होंगी। मित्रों की सहायता से आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे करेंगे। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। बड़े अधिकारी काफी खुश रहेंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। घर में धन लाभ के साथ खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों का समय उत्तम रहने वाला है। पढ़ाई में अधिक रूचि बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपको अपने जीवन में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। समय के साथ-साथ आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी।

मीन राशि वाले लोगों को शुभ नतीजे मिलेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से संभाल सकते हैं। विष्णु जी की कृपा से धन लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से चल रही अनबन दूर हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी ठीक प्रकार से व्यतीत होगी। ऑफिस में आपका रुतबा बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि कार्यस्थल में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर परिवार के लोगों के बीच व्यतीत होने वाला है। आप अपने कामकाज में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। जो आगे चलकर फायदेमंद रहने वाले हैं। पारिवारिक खुशियां बनी रहेंगी। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि पड़ोसियों के साथ अनबन होने की संभावना बन रही है। कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

कर्क राशि वाले लोग अपने घर के कामकाज में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। आप काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप कुछ कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता की सेहत में सुधार आ सकता है। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आप लोगों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। गलत खानपान की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी निराशा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button