अध्यात्म

क्या आपको भी शनि की साढ़ेसाती का है डर, तो आज ही करें यह उपाय, शनि की तिरछी दृष्टि से होगा बचाओ

मनुष्य शनि की टेढ़ी नजर से बचने का हर संभव प्रयास करता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर शनिदेव की बुरी दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो उस व्यक्ति के जीवन में संकट आने लगते हैं, व्यक्ति चाहे कितनी भी कोशिश कर ले उसको अपने किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है, शनिदेव एक ऐसे देवता है जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, शनिदेव को न्याय प्रिय माना गया है और यह हमेशा व्यक्ति के साथ न्याय ही करते हैं।

आपको बता दें कि 30 वर्षों बाद शनि ने मकर राशि में प्रवेश किया है, जिसकी वजह से कुछ राशियों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा तो किसी राशि के लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव हो सकता है, अगर आपको भी शनि की साढ़ेसाती का भय हैं तो आप कुछ उपाय अपनाकर शनिदेव की बुरी दृष्टि से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे।

शनि की तिरछी दृष्टि से बचने के लिए करें यह उपाय

  • सबसे पहला उपाय आपको यह करना होगा कि आप सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं, इससे आपके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनेगी, अगर कोई पीपल का पेड़ मंदिर में लगा हुआ है तो उस पेड़ के नीचे दीपक जलाने से आपको अच्छा फायदा मिलेगा, इससे शनि दोष धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे।
  • जैसा कि आप लोग जानते हैं शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, अगर आप शनिवार के दिन सुबह के समय उठकर स्नान आदि करने के पश्चात एक कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर शनिवार के दिन इसको किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

  • आजकल के समय में लोग काफी व्यस्त जीवनशैली जी रहे हैं, अगर आपके पास शनि देव को दीपक जलाने, तेल चढ़ाने, फूल चढ़ाने का समय नहीं है तो आप थोड़ा समय निकालकर 108 बार “ओम शं शनिश्चराय नमः” का जाप कीजिए, इससे आप के ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी और आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
  • अगर आप शनिवार के दिन दान पुण्य करते हैं तो इससे शनिदेव की कृपा होती है, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के दौरान आप इनको नीले फूल अर्पित कीजिए और इस दिन आप अपने मन को साफ रखें और अपने विचार भी साफ रखिए और ना ही इस दिन किसी पर अत्याचार करें, क्योंकि शनि देव न्याय के देवता माने गए हैं और जो भक्त लोगों के साथ अच्छा करता है, उसका साथ हमेशा शनिदेव देते हैं।
  • शनि देव को काली चीजें अति प्रिय है इसलिए आप शनिवार के दिन काली चीजों का दान कर सकते हैं, इसके अलावा आप काले कुत्ते को, काली गाय को या काली चींटी को खाने के लिए देते हैं तो इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगें।

मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए और सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए, जो लोग अपना अच्छा व्यवहार रखते हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं उसका हमेशा शनिदेव साथ देते हैं, इसलिए अगर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और इनके बुरे प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो आप उपरोक्त बताई गई बातों को अपने ध्यान में रखें, इससे आप शनिदेव की कृपा के पात्र बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button