वायरल वीडियो

ससुराल पहुंचते ही गांववालों के सामने ऐसा नाची दुल्हन, दूल्हे से नहीं हुआ कंट्रोल, देखें Video

शादी हर किसी के जीवन के लिए बहुत जरूरी है और शादी का दिन हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। हर कोई यही चाहता है कि उसकी शादी सालों साल तक लोग याद रखें। ऐसे में हर कोई अपनी शादी को खास बनाने के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियों में जुट जाता है। वैसे देखा जाए तो भारत में शादी वाले दिन का माहौल एक अलग ही होता है। भारतीय शादियों में काफी रौनक देखने को मिलती है। शादी वाले दिन दूल्हा दुल्हन ही नहीं ,बल्कि घराती और बाराती भी काफी मौज-मस्ती और डांस करते हुए नजर आते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर भी भारत में शादियों के ढेर सारे वीडियोस सामने आते रहते हैं। कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन अपनी जबरदस्त हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद खास और अलग है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुल्हन अपने ससुराल पहुंचती है, तो वह जबरदस्त डांस करने लगती है। दुल्हन को डांस करता हुआ देख दूल्हा भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पाता है।

दुल्हन ने गांववालों के सामने किया जबरदस्त डांस

जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी का पूरा सूट पहने हुए कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और बगल में ही दुल्हन लाल रंग की चमकदार साड़ी पहन कर डांस करने लगती है। इस वीडियो में दुल्हन जिस गाने पर डांस कर रही है उस गीत को सुनकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो किसी गांव का है। दुल्हन स्थानीय गाने पर डांस करती हुई दिख रही है। दुल्हन ने यह डांस उस दौरान किया, जब वह अपने ससुराल पहुंच जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में दुल्हन को डांस करते हुए देखा जा सकता है और गांव के लोग भी दुल्हन के इस डांस को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में वहां पर मौजूद हैं। दुल्हन का डांस देखने के बाद वीडियो में लोग ताली भी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। सब दुल्हन के डांस का पूरा पूरा आनंद ले रहे होते हैं।

अगर आप इस वीडियो में आगे देखेंगे तो दुल्हन का डांस देखने के बाद दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाता है और वह उठकर दुल्हन के साथ डांस करने लगता है। जब गांव के लोगों ने दोनों का डांस देखा, तो वह भी खुशी से झूमने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो


दरअसल, इस वीडियो को यूट्यूब पर एक यूजर के द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच डांस का जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वैसे देखा जाए तो इस वीडियो को यूट्यूब चैनल वाले ने बेहतरीन अंदाज में रिकॉर्ड किया है। फिलहाल, यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button