दिलचस्प

JCB से शादी की एंट्री पड़ी भारी, स्टाइल मारने के चक्कर में बाल बाल बचे दूल्हा दुल्हन , देखें Video

इन दिनों शादियों में अनोखी एंट्री का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे यूनिक बनाना चाहते हैं। वह शादी में आए मेहमानों के सामने शो ऑफ भी करते हैं। अपनी शानदार वेडिंग एंट्री का वीडियो बना सोशल मीडिया पर शेखी बघारते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा होशियारी महंगी पड़ जाती है। अब इस दूल्हा-दुल्हन की अजीब एंट्री को ही देख लीजिए।

शादी में जेसीबी पर एंट्री पड़ी भारी

जेसीबी भारत में काफी लोकप्रिय है। जब भी मोहल्ले या सड़क पर जेसीबी की खुदाई या तोड़फोड़ चलती है तो भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो जाते हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई लोग शादी में एंट्री के लिए अब जेसीबी का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसा ही एक दूल्हा और दुल्हन ने किया। लेकिन उन्हें ये एंट्री इतनी भारी पड़ी कि सभी मेहमानों के सामने भयंकर बेइज्जती हो गई।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा और दुल्हन की एक एंट्री बड़ी वायरल हो रही है। इस एंट्री में दूल्हा और दुल्हन जेसीबी के फ्रंट एरिया पर बैठ जाते हैं। वह इससे शादी में शानदार एंट्री करते हैं। लेकिन तभी एक हादसा हो जाता है। जेसीबी के जिस हिस्से पर वह बैठे थे वह मूड जाता है। इससे दूल्हा और दुल्हन धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं।

धड़ाम से नीचे गिरे दूल्हा-दुल्हन

यहां किस्मत की बात ये होती है क दूल्हा और दुल्हन के नीच एक टेबल होती है। इसलिए दोनों उस टेबल पर गिरते हैं। यह टेबल उनके वजन से टूट जाती है और फिर वह जमीन पर आ जाते हैं। यदि टेबल न होती और वह डायरेक्ट ही जमीन पर गिरते तो और भी अधिक चोट लग सकती थी।

दुल्हना दुल्हन जब जेसीबी से गिरते हैं तो मेहमानों के भी होश उड़ जाते हैं। उन्हें भी यकीन नहीं होता है कि दूल्हा दुल्हन का खास दिन उनका सबसे बेकार दिन बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो थोड़ा पुराना है। लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा “बहुत मजा आया।” फिर दूसरे ने कहा “दूल्हा-दुल्हन शादी को यादगार बनाना चाहते थे। अब यह मोमेंट उन्हें जिंदगीभर याद रहेगा। उन्हें ही नहीं मेहमानों को भी याद रहेगा।” फिर एक अन्य शख्स लिखता है “आखिर शादी में ऐसी ऊटपटाँग चीजें करने की जरूरत ही क्या थी।”

यहां देखें वीडियो:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button