अध्यात्म

सावन के पहले दिन घर लाएं ये शुभ सामग्रियां, सभी मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा, आय में होगी वृद्धि

जैसा कि आप सब लोग भली-भांति जानते होंगे कि सावन का महीना भगवान शिव जी का पवित्र महीना माना गया है, सावन महीना शिवजी को अति प्रिय है, इस पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है, सभी भक्त इस महीने में शिवजी की पूजा अर्चना करके इनको प्रसन्न करने की कोशिश में लगे रहते हैं, अगर भोलेनाथ किसी व्यक्ति की पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है और व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता हासिल होती है, व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव जी पूरी करते हैं।

इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 17 जुलाई 2019 से आरंभ होने जा रहा है, अगर आप सावन के प्रथम दिन भगवान शिवजी से संबंधित कुछ शुभ सामग्रियां आप अपने घर में लेकर आते हैं तो इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां और मुसीबतें दूर होंगी, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से सावन के पहले दिन कौन सी सामग्रियां लाने से भगवान शिव जी प्रसन्न होंगे, आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

सावन के पहले दिन घर लाएं ये शुभ सामग्रियां

रुद्राक्ष

धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में रुद्राक्ष बहुत ही शुभ माना जाता है, अगर आप रूद्राक्ष को अपने घर में रखते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम मिलते हैं, रुद्राक्ष को घर में रखने से सुख समृद्धि और भाग्य में बढ़ोतरी होती है, इसलिए आप इस सावन के पहले दिन अपने घर में रुद्राक्ष लेकर जरूर आइए।

डमरु

भगवान शिव जी का सबसे प्रिय वाद्ययंत्र डमरु है, अगर आप सावन के पहले दिन अपने घर में डमरु लेकर आते हैं और सावन के आखिरी दिन इस डमरू को आप किसी बच्चे को उपहार के रूप में देते हैं तो इससे आपके घर परिवार की खुशियां बनी रहती हैं, घर में मौजूद सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और घर परिवार के लोगों को आरोग्य का वरदान मिलता है।

चांदी से बने हुए नंदी

अगर आप सावन महीने के पहले दिन चांदी से बने हुए नंदी को अपने घर में लेकर आते हैं और पूरे माह इनकी पूजा करते हैं तो इससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है।

चांदी से बना नाग-नागिन का जोड़ा

अगर आप अपने घर में सावन के पहले दिन चांदी से बने हुए नाग नागिन का जोड़ा लेकर आते हैं और रोजाना इनकी नियमित रूप से पूजा करते हैं और सावन महीने के अंतिम दिन किसी शिव मंदिर में इनको रख देते हैं तो इससे आपको कालसर्प योग से छुटकारा मिलता है, इसके अलावा पित्र दोष से भी मुक्ति मिलती है।

त्रिशूल

आप लोगों ने भगवान शिव जी के हाथों में त्रिशूल तो अवश्य देखा होगा, भगवान शिव जी का त्रिशूल बहुत ही शुभ माना गया है, अगर आप सावन महीने के पहले दिन अपने घर में त्रिशूल लेकर आते हैं तो इससे वर्ष भर घर परिवार की बुरी विपत्तियों से सुरक्षा होती है, आप अपने घर में सावन के प्रथम दिन चांदी का त्रिशूल लेकर आ सकते हैं।

चांदी का बिल्वपत्र

अगर आप सावन महीने के प्रथम दिन चांदी से बना हुआ बिल्वपत्र अपने घर में लाकर शिवजी को अर्पित करते हैं तो इससे आपके सभी पापों का नाश हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button