अध्यात्म

घर में पैसों की बारिश करते हैं धनिया के ये टोटके, एक बार कर लिया तो कभी नहीं होती धन की कमी

ज्योतिष शास्त्र ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर हमारा भविष्य बताता है। इसके मुताबिक ग्रहों की बदलती दशा हमारे ऊपर अच्छा या बुरा असर डालती है। ऐसे में इन ग्रहों को शांत करने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इनमें धनिया के टोटके भी असरदार साबित होते हैं। धनिया के उपायों से आप अपने लाइफ की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

धनिया के टोटके

1. यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो यह उपाय ट्राय करें। शुक्रवार के दिन एक लाल कपड़ा लें। इसमें धनिया के बीज और एक चांदी का सिक्का रख दें। अब इस पूरी सामग्री को लक्ष्मीजी के सामने अर्पित करें। अब इसकी पोटली बनाकर पूजा करें। इस पोटली को आप अलमारी या धन रखने की जगह पर रख दें। इससे आपके घर पैसों की आवक बढ़ जाएगी।

2. यदि जीतोड़ मेहनत के बावजूद आपकी पैसों की तिजोरी नहीं भर रही तो ये उपाय करें। बुधवार के दिन गायों को हरा धनिया खिलाएं। ऐसा करने से आपके घर पैसों की कमी नहीं होगी। आपके पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति इस उपाय से मजबूत हो जाएगी। आपके घर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। यह उपाय घर के कलेश भी खत्म करता है। इससे परिवार में एकता और प्यार बना रहता है।

3. यदि आपके घर हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल रहता है तो यह उपाय करे। मंगलवार के दिन पूर्व दिशा में सूखा धनिया रखें। अब इसके सामने हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच चल रहे मन मुटाव दूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपके परिवार का गौरव बढ़ेगा। समाज में नाम होगा। सभी के आपसी मतभेद दूर होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

4. यदि लाख कोशिशों के बावजूद आपको उधार का पैसा नहीं मिल रहा तो ये उपाय करें। शुक्रवार के दिन एक कागज में उधार लेने वाले शख्स का नाम लिख दें। इस कागज पर सूखा धनिया रख दें। अब इस कागज की एक पुड़िया बनाकर इसे बहते पानी में डाल दें। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। इतना ही नहीं यदि आपका धन कहीं और अटका हुआ है तो वह भी आपको वापस मिल जाएगा।

5. यदि छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग रहा तो यह उपाय करें। मां सरस्वती के सामने सफेद कपड़े में सूखा धनिया रखें। इसकी पूजा करें। अब इस कपड़े की पोटली बनाकर अपने स्कूल या कॉलेज बैग में रख दें। आप इसे अपने स्टडी रूम में भी रख सकते हैं। इससे आपका पढ़ाई में फोकस बढ़ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button