समाचार

शादी के पहले खूब बनाए संबंध, जब बारात का दिन आया तो गायब हो गया दूल्हा, रोती रह गई दुल्हन

दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। शादी का मंडप भी सज गया था। पिता दिव्यांग थे तो मां ने ही अकेले शादी का सारा बंदोबस्त किया था। लेकिन दूल्हा बारात लेकर आया ही नहीं। जब दुल्हन ने उसे फोन किया तो पापा की तबीयत खराब है का बहाना बना दिया। लेकिन असलियत कुछ और ही निकली।

संबंध बनाकर शादी से पलटा प्रेमी

दरअसल ये पूरा मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक दुल्हन को अपनी शादी वाले दिन जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा। वह जिस प्रेमी संग दो साल रिलेशनशिप में रही उसने शादी के पहले उसे धोखा दे दिया। प्रेमी ने शादी के नाम पर उससे संबंध भी बनाए थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन प्रेमी के मन में लालच जाग गया और शादी के पहले वह अपनी बात से पलट गया।

दुल्हन की मां ने पूरी कहानी सुनाई। बताया कि मेरे पति पति दिव्यांग हैं। दो साल पहले बेटी की दोस्ती शाहजहांपुर के तिलहर कस्बा के रहने वाले जोलावर (पिता गब्बर) से हुई थी। उसने बेटी को प्रेम जाल में फांस लिया। शादी के नाम पर संबंध भी बनाए। प्रेमी कई बार बार बेटी से मिलने आया और शादी करने की इच्छा व्यक्त करता रहा। फिर हमने बेटी का जोलावर से रोका कर दिया। इसमें उसे 50 हजार नकदी, सोने की चेन, अंगूठी व कपड़े दिए।

मंडप सजा रह गया, दूल्हा बारात लेकर नहीं आया

लड़की की मां ने आगे बताया हमने 28 मई शनिवार शादी की तारीख तय की। पति दिव्यांग है इसलिए शादी की पूरी तैयारी मईने अकेले ने की। दान दहेज का सामान भी खरीदा। लेकिन दूल्हा जोरावर बारात लेकर नहीं आया। उसने शादी के दो दिन पहले बेटी को फोन कर दहेज में 2 लाख रुपए नकदी और अपाचे बाइक की मांग की। बेटी ने उसे समझाया कि मां अकेली सब कर रही है, पिता दिव्यांग है। ये मांग पूरी करना मुश्किल है। तब वह शांत हो गया और फोन रख दिया।

लेकिन फिर शादी वाले दिन वह बारात लेकर नहीं आया। फोन पर पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बना दिया। फिर हमे समझ आया कि दहेज में 2 लाख और अपाचे बाइक न मिलने पर वह नाराज है और बारात नहीं लाया। इसके बाद हमने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज की।

इंस्पेक्टर बारादरी ने जानकारी दी कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी जोलावर के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अब शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द सबूतों के आधार पर आगे कोई एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button