अध्यात्म

चाहते हैं धन कीर्ति और यश की अपरम्पार वर्षा तो अपनी राशि के अनुसार घर में लगाए पौधा

देखा जाए तो इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग है जो अपने घर में या घर के बाहर तरह त्राह के पेड़- पौधे आदि लगते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है की आस पास पेड़ पौधों के रहने से घर का वातावरण तो शुद्ध रहता ही है साथ ही यकुछ खास तरह के पौधों से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रसार होता रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ज्योतिष शास्त्र में भी इस बारे में बताया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार घर में पौधे लगाए तो निश्चित रूप से उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में यह जान लेना बहुत ही आवश्यक है की किस राशि के जातकों को कौन से पौधे लगाने चाहिए ताकि उन्हे भी समृद्धि मिल सके और उनके घर में धन का आगमन हो। तो चलिये जानते हैं की राशि के लोगों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए जो उनके लिए बेहतर परिणाम देता हो।

राशि अनुसार लगाने चाहिए पौधे

  • बताते चलें की अगर आपकी राशि मेष या फिर वृश्चिक राशि है तो आपको अपने घर में लाल रंग के फूल वाले पौधे लगाने चाहिए, माना जाता है की ऐसा करने से आपको निश्चित रूप से धन लाभ होता है।
  • आपको यह भी बता दें की अगर आप की राशि वृष या फिर तुला है तो बताया गया है की इस राशि के जातकों को अपने घर में सफेद फूल वाले पौधे लगाना बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
  • आपकी जानकरी के लिए यह भी बताते चलें की जिन लोगों की राशि कन्या या फिर मिथुन होती है उनके लिए कहा जाता है की उन्हे अपने घर में ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो केवल सजावटी हों और उनमें फूल या फल नहीं आते हों।

  • कहा जाता है कर्क राशि वाले लोगों को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना, माना जाता है की ऐसा करने से इस राशि के जातकों को भारी धन लाभ होता है।
  • ऐसा माना जाता है की यदि आपकी राशि सिंह है तो आपको निश्चित रूप से अपने घर में लाल रंग के फूल वाले पौधे ही लगाने चाहिए, इससे आपको धन लाभ होगा।
  • इसके अलावा आपको यह भी बताते चलें की जिन भी लोगों की राशि धनु या फिर मीन राशि होती है उन्हे हमेशा अपने गहर में पीले रंग के फूल वाले पौधे लगाने चाहिए। ऐसा करने से उन्हे काफी लाभ होगा और साथ ही साथ धन अपने आप घर में आने लगता है।

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भी बताया जाता है की मकर और कुंभ राशि के लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की उन्हे अपने घर में बिना फल-फूल वाले पौधे लगाने चाहिए, ऐसा करने से उन्हे जबर्दस्त धन लाभ होता है।

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button