दिलचस्प

बच्चे ने बाथरूम में गुमा दी अपनी टॉय कार, जीनियस हो तो 8 सेकंड में ढूंढकर बताओ, 95% हुए फेल

कहते हैं असली जीनियस वही होता है जिसका दिमाग तेज गति से काम करता है। आज की भागा दौड़ वाली जिंदगी में समय की ही असली कीमत है। इसलिए जो शख्स प्रॉब्लम को जल्दी सॉल्व कर लेता है उसी की कदर होती है। आज हम भी आपके लिए ऐसी ही एक समस्या लेकर आए हैं। आपको इस समस्या का हाल महज 8 सेकंड के अंदर निकालना है।

बच्चे की टॉय कार हो गई गुम, क्या आपको दिखी?

यहां हम आपको एक बाथरूम की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इस बाथरूम में आपको कई समान दिखाई देंगे। जैसे टूथपेस्ट, टूथब्रश, टावल वगैरह-वगैरह। लेकिन आपको यहां एक बच्चे की टॉय कार खोजनी है। बच्चा बाथरूम में कहीं अपनी खिलौने वाली कार गुमा आया है। अब वह रोना शुरू करे उसके पहले आपको इस बाथरूम में वह कार खोजनी है।

हालांकि इस कार को खोजना इतना आसान भी नहीं होगा। सिर्फ 5 फीसदी लोग ही इसे खोज सकेंगे। बाकी 95% लोग फेल हो जाएंगे। बता दें कि यह एक ऑप्टिकल एल्यूज़न यानि दिमाग को भ्रमित करने वाली इमेज है। ऐसी फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें आपको कोई ऑब्जेक्ट या जानवर खोजने के लिए कहा जाता है।

यदि आप ने 8 सेकंड में बाथरूम में छिपी हुई टॉय कार खोज ली तो हम आपको जीनियस नंबर 1 कहेंगे। ऐसी पहेलियां आपका IQ टेस्ट करती है। इन्हें हल करते रहने से दिमाग शार्प होता है। यह एक तरह की दिमागी कसरत होती है। तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट इस टॉय कार को खोजकर बताइए।

यहां छिपी है खोई कार

दोस्तों क्या आपको टॉय कार दिखी? नहीं? चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। यह कार बाथरूम में नहाने वाली जगह पर है। अब दिखी क्या? अरे जरा कौना देखिए। वहां रखी दो बोतलों के बीच में यह मौजूद है। कार और बोतल का रंग दोनों ही लाल है। इस कारण यह पहली नजर में दिखाई नहीं देती है। लेकिन ध्यान से देखने पर दिख जाती है।

आपकी सुविधा के लिए हमने कार के आसपास एक लाल रंग का घेरा बना दिया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह दिमागी कसरत पसंद आई होगी। आप इसे जल्दी से अपने दोस्तों के साथ साझा कर दीजिए। फिर देखिए आप या आपका दोस्त, दोनों में से कौन ज्यादा होशियार है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button