राशिफल

इन पांच ग्रहों के एक साथ होने से बना पंचग्रही योग, जानिए किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन होने की वजह से कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि जैसे महान ग्रहों के एक साथ मकर राशि में गोचर करने की वजह से ब्रह्मांड में “पंचग्रही योग” का निर्माण हो रहा है, जो 12 फरवरी तक चलने वाला है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यह योग सभी राशि वाले लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। आखिर किन राशि वालों को अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और किनके लिए यह योग अच्छा साबित होगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं पंचग्रही योग की वजह से किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग सफलता के द्वार खोल सकता है। माता-पिता के रिश्तो में चल रही कड़वाहट दूर होगी। मकान, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से पंचग्रही योग बहुत ही बेहतरीन साबित होगा। कैरियर के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जमीन जायजाद से संबंधित कार्यो का निपटारा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी। आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से अपने सभी कार्य पूर्ण करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानी खत्म होगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग शुभ साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को पंचग्रही योग की वजह से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी सूझबूझ एवं कुशल रणनीतियों के सहारे कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यों में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा हासिल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक चिंता खत्म होगी।

मीन राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग अच्छा साबित होगा। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने सपने साकार कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। आपके व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को पंचग्रही योग मिला-जुला फल देने वाला है। धर्म-कर्म के मामलों में अधिक रूचि रहेगी। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। संतान संबंधित चिंता कम हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थियों का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग उतार-चढ़ाव उत्पन्न कर सकता है। कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है. सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने प्रभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि वाले लोगों को पंचग्रही योग की वजह से बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ेगा। आप अपने गुप्त शत्रु को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में बहुत परेशानी होगी।

तुला राशि वाले लोगों को पंचग्रही की वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वाद-विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग अप्रत्याशित परिणाम दिला सकता है। पारिवारिक परिस्थितियों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए पंचग्रही योग अत्यधिक भागदौड़ भरा रहेगा। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अधिक कर्ज लेनदेन से बचना होगा। कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने ही लोग आपको परेशान करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में काफी हद तक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button