अध्यात्म

कष्ट नहीं छोड़ रहे पीछा, तो शनिदेव के इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन, सारे दुख-दर्द होंगें दूर

अगर किसी व्यक्ति के मन में शनि देव का ख्याल भी आ जाता है तो वह काफी भयभीत हो जाता है क्योंकि शनिदेव को सबसे गुस्सैल देवता के रूप में लोग जानते हैं, हर कोई यही चाहता है कि शनि देव उनसे कभी भी नाराज ना हो और उनके ऊपर हमेशा इनकी दया दृष्टि बनी रहे, ज्योतिष शास्त्र में भी शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई है, शनि देव हमेशा व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, अच्छे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है परंतु जो लोग बुरे काम करते हैं उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है, वैसे ज्यादातर लोगों के मन में यही सोच रहती है कि शनि देव हमेशा लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं परंतु आपकी यह सोच बिल्कुल गलत है।

शनि देव कभी भी किसी व्यक्ति को बिना किसी वजह के परेशान नहीं करते हैं, दुनिया भर में शनि देव के बहुत से मंदिर मौजूद है, जहां लोग अपनी श्रद्धा भाव से इनकी पूजा-अर्चना करते हैं, ऐसा बताया जाता है कि अगर इन मंदिरों के अंदर शनि देव के दर्शन भी किए जाए तो इससे व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं, शनि देव बहुत दयालु भी माने गए हैं, अगर आप इनकी विधि-विधान पूर्वक पूजा नहीं कर पाते हैं तो इनके मात्र दर्शन से ही आपके सभी संकट दूर होते हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से शनि देव के ऐसे चमत्कारिक मंदिरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जहां पर शनिदेव स्वयं विराजमान है और यह सभी लोगों के कष्ट दूर करते हैं, भारत के इन प्रसिद्ध मंदिरों के अंदर दर्शन मात्र से ही दुख दर्द दूर हो जाते हैं।

आइए जानते हैं शनि देव के इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

शनि मंदिर, कोसीकलां, उत्तर प्रदेश

शनिदेव का एक प्रसिद्ध मंदिर उत्तर प्रदेश के कोसी कला गांव में स्थित है, ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर शनि देव को भगवान कृष्ण जी ने दर्शन दिया था, इस बात का जिक्र गीता में भी लिखा हुआ है, जो भक्त अपने सच्चे मन से इस वन की परिक्रमा करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि के अशुभ प्रभाव चल रहे हैं तो उसको इस मंदिर में दर्शन अवश्य करना चाहिए, उसको शनि दोषों से छुटकारा मिलेगा।

शनि मंदिर, उज्जैन

उज्जैन के शनि मंदिर में रोजाना हजारों भक्त यहां पर आते हैं और शनिदेव की कृपा प्राप्त करते हैं, ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में शनि देव के दर्शन से ही जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और ग्रहों के अशुभ प्रभाव भी समाप्त होते हैं, इस मंदिर की स्थापना 2000 वर्ष पहले राजा विक्रमादित्य द्वारा कराई गई थी।

शनिचरा मंदिर मुरैना, मध्य प्रदेश

शनिदेव का एक बहुत ही प्राचीन मंदिर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी स्थित है, इस मंदिर के अंदर शनिदेव को तेल अर्पित करने के पश्चात गले मिलने की परंपरा है, यहां जो भी भक्त आते हैं वह बहुत ही प्रेम से शनि देव के गले मिलते हैं और शनिदेव इनकी तकलीफों को दूर करते हैं, शनिदेव की कृपा से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र

शनि देव के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक शनि शिंगणापुर धाम भारत का सबसे प्रसिद्ध शनि मंदिर माना जाता है, इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, शनिदेव का यह मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है, इस स्थान पर शनि महाराज की कोई भी मूर्ति मौजूद नहीं है यहां पर एक बड़ा सा काला पत्थर रखा हुआ है, जिसको शनिदेव का रूप माना जाता है, यह पत्थर एक चबूतरे पर रखा हुआ है, यहां पर शनिदेव आज भी अपना चमत्कार दिखाते हैं, इस गांव के अंदर कोई भी व्यक्ति अपने घर में ताला नहीं लगाता है और ना ही लोगों के घर में चोरी होती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शनिदेव स्वयं यहां के लोगों की रक्षा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button