जरा हटके

किस्मत ने छीनी आंखों की रोशनी, भगवान ने गले में बैठा दी सरस्वती, भावुक कर देगा दिव्यांग का गाना

कहते हैं जिन लोगों में कुछ कमी होती है, उनके पास एक गुण ज्यादा होता है। वह अपने टैलेंट पर और अच्छे से फोकस कर पाते हैं। इसका ताजा उदाहरण आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। हम आपको एक दिव्यांग लड़के का गाना सुनाएंगे। इस लड़के की आंखों की रोशनी नहीं है। लेकिन इसके गले में गजब का हुनर है।

दिव्यांग बच्चे ने गाया सुरीला गाना

यह दिव्यांग बच्चा जब कोई गीत गाना शुरू करता है तो हर किसी का दिल पसीज जाता है। इसकी आवाज में जो दर्द है वह सीधा आपके दिल तक पहुंचता है। इस बच्चे की प्रतिभा देख लोग हैरान हैं। साथ ही कई भावुक हो रहे हैं। बच्चे में एक शानदार टैलेंट है, जिसे दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। हम भी इस खबर के माध्यम से यही प्रयास कर रहे हैं कि बच्चे का हुनर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

बच्चे के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दिव्यांग बच्चे खड़े हैं। इनमें से एक नेत्रहीन बच्चे के हाथ में माइक है। यह बच्चा बड़ी सिद्दत के साथ 90 के दशक की अजय देवगन की फिल्म ‘कच्चे धागे’ का गाना गाता है। यह गाना मूल रूप से सुखविंदर सिंह ने गाया है। बच्चा गाना गाते हुए बड़ा भावुक हो जाता है। वह इसे मार्मिक भाव से गाता है।

आवाज का दर्द सुन पसीज गए लाखों दिल

वीडियो में सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं। इससे प्रतीत होता है यह वीडियो किसी दिव्यांग स्कूल का है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ऑडिसा की सिंगर अभिलिप्सा पांडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “आंखों में रोशनी नहीं है पर आवाज अत्यंत अलौकिक है।”

दिव्यांग बच्चे का यह गाना लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट कर अच्छे के हुनर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “यदि बच्चे को आगे बढ़ाया जाए तो यह भविष्य का रविन्द्र जैन बन सकता है।” दूसरे ने कहा “बच्चे की आवाज बड़ी अच्छी है। मैं इस आवाज में छिपा दर्द महसूस कर सकता हूं।” एक अन्य यूजर लिखता है “ये भगवान दया करो। मदद करो इस बच्चे की। इसका भविष्य बना दो। आँखों की रोशनी लौटा दो।”

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको बच्चे का यह गाना कैसा लगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो अच्छा लगा तो शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button