राशिफल

ग्रह-नक्षत्र बना रहे वैधृति योग, इन 5 राशियों को होगा फायदा, वहीं इनको रहना होगा सावधान

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्र लगातार अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक फल मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण बहुत सी विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर वैधृति योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह योग आपकी राशि पर कैसा असर डालने वाला है।

आइए जानते हैं वैधृति योग की वजह से किन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है। विशेष कार्यों में खास लोगों की मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों समय अति उत्तम रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी संपत्ति से आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। जीवन में तरक्की के नए रास्ते हासिल हो सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर काफी लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। परिवार में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को तरक्की के नए साधन मिल सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में भारी धन लाभ मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कीजिए। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। अचानक दोस्तों की मदद से कोई खास काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क राशि वाले लोगों को कामकाज में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर डिनर की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि वाले लोग सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार से जुड़े हुए काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके दिमाग में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती है जिसको लेकर आप काफी विचलित रहेंगे। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों को जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय थोड़ी नरमी बरतने की आवश्यकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ कामों को पूरा करने में अधिक समय लगेगा परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। अचानक कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। अधूरे कामों पर फोकस करें। बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल होगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button