राशिफल

श्रीविष्णु कृपा से इन 6 राशियों को होगी सुख-संपत्ति और धन की प्राप्ति, मिलेगी कोई बड़ी उपलब्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन में सुख मिलेगा। धन और संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोगों कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी श्री विष्णु की कृपा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज में उत्तम परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बहुत शुभ नजर आ रहा है। जीवन में तरक्की के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। धन-संपत्ति में लगातार वृद्धि होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा आसानी से वापस मिल सकता है। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। खास लोगों से संपर्क बन सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु जी की कृपा से व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट नजर आएंगे। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भविष्य की चिंता कम हो सकती है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। दोस्तों की मदद से आपका काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। घर में कोई छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के बलबूते कठिन से कठिन काम आसानी से कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। साझेदारी में अगर व्यापार शुरू करते हैं तो उसका आपको उत्तम लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना है। रिश्तेदारों से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। किस्मत आपकी प्रबल रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। मन की शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख आएगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। संतान पक्ष से टेंशन अधिक रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। रुके हुए काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कुछ कार्यों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है परंतु सभी कामों को किस्मत के भरोसे छोड़ ना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप कोई बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से घटित होने वाला है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जो आपको काफी परेशान कर सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। देश का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन करते समय सतर्क रहें। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक व्यतीत होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घर-परिवार में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की हर संभव कोशिश करेंगे।

मकर राशि वाले लोग अपना समय सामान्य रूप से व्यतीत करने वाले हैं। घर परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपको सफलता मिलने के योग हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button