राशिफल

इस दिन गुरु करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएँगी खुशियां, ये रहें सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है। अगर कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो इसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 6 अप्रैल दिन मंगलवार को गुरु ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। यह कुंभ राशि में शाम 6:01 बजे पर प्रवेश करने वाले हैं और 15 सितंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। गुरु की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा और किसको परेशानी हो सकती है।

आइए जानते हैं गुरु का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों को गुरु ग्रह के गोचर की वजह से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किस्मत पूरा साथ देने वाली है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बेहतर साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ नजर आ रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को इस समय के दौरान विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है और आपकी बात पक्की हो सकती है। जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं उनका समाधान निकल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग नजर आ रहे हैं किस्मत हर क्षेत्र में पूरा साथ देगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर जीवन में खुशियां लेकर आएगा। निजी प्रयासों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। भाग्य और समय आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं सफल रहेंगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। यदि यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। अनजान लोगों के ऊपर आप अधिक विश्वास ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मध्यम फलदाई रहने वाला है। दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। संतान की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपके प्रेम संबंध में वृद्धि होगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन तैयारी करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर ठीक नहीं है। बेवजह का धन खर्च होने की संभावना है। संतान की तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच विचार करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अशुभ साबित होगा। छोटे भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में आपसी कलह होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। माता की सेहत बिगड़ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आमदनी कम रहेगी। अचानक काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन ठीक नहीं है। खर्चो पर कंट्रोल रखना होगा। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख ही सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन आनंदित होगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button