समाचार

रोते हुए थाने पहुंचा दूल्हा, बोला- मेरी दुल्हन 4 महीने की गर्भवती निकली.. मदद करो..

शादी के बाद जब नई नवेली बहू प्रेग्नेंट होती है तो घर में खुशी का महौल रहता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में जब नई बहू गर्भवती हुई तो बवाल मचा गया। हर कोई नाराज हुआ। इसकी वजह ये थी कि बहू की शादी को बस डेढ़ ही महीने हुए थे, लेकिन उसका अल्ट्रासाउंड चीख चीख कर बता रहा था कि वह 4 महीने की प्रेग्नेंट है। इसके बाद घर में जो महायुद्ध छिड़ा वह अलग ही लेवल का था।

शादी के डेढ़ महीने बाद 4 महीने की गर्भवती निकली बहू

यह अनोखा मामला महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां नई नवेली बहू के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। ससुरालवालों ने उसे दवाई दी। लेकिन कोई आराम नहीं लगा। फिर वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच की। उन्हें महिला के गर्भवती होने का शक हुआ। ऐसे में उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद जो दिखा उसे देख पति और सास-ससुर के होश उड़ गए।

अल्ट्रासाउंड में महिला के पेट में 4 माह का बच्चा पलता हुआ दिखा। जबकि महिला की शादी को तो बस डेढ़ ही महिना हुआ था। इसकी जानकारी लगते ही पति का दिमाग खराब हो गया। सास ससुर भी शोर शराबा करने लगे। जल्द इसकी सूचना बहू के मायके वालों को दी गई। फिर दोनों पक्षों में बहसबाजी छिड़ गई।

न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा पति

मामले को बिगड़ता देख पीड़ित पति कोल्हुई थाने पहुँच गया। यहां उसने पूरे मामले की शिकायर दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले उसने एक रिश्तेदार के माध्यम से पास के जिले की रहने वाली लड़की से शादी की थी। लड़की पहले से प्रेग्नेंट थी। लेकिन उसके मां बाप ने ये बात छिपाई।

अब इस धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित पति लड़की और उसके मायके वालों पर कड़ी कार्रवाई चाहता है। साथ ही उसकी इच्छा है कि प्रेग्नेंट पत्नी को उसके मां बाप के पास ही छोड़ दिया जाए। कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पीड़ित पति ने पत्नी और उसके मायके वालों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ये पति-पत्नी के बीच का मामला है। इसलिए पूरी जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति और पत्नी साथ ही रह रहे हैं।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? यदि आपकी पत्नी पहले से गर्भवती निकलती तो आप क्या करते? अपने जवाब कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button