देश विदेश

अंबानी से लेकर अडानी तक, Network18, The Quint जैसी बड़ी मीडिया कंपनी के मालिक हैं ये 8 बिजनेसमैन

खबरें सुनना, देखना और पढ़ना बहुत से लोगों को पसंद होता है। मीडिया के इन माध्यमों के द्वारा हमे देश विदेश की अहम जानकारियां प्राप्त होती है। यह मीडिया इंडस्ट्री भी करोड़ों रुपए का कारोबार है। यही वजह है कि इनमें पैसा लगाने वाले लॉग अरबपति हैं। इन्होंने मीडिया हाउस को खरीद अनाब सनाब दौलत कमाई है। आज हम इन्हीं अरबपतियों पर चर्चा करेंगे। ये फेमस मीडिया कंपनियों के मालिक हैं।

1. जेफ़ बेज़ोस – वॉशिंगटन पोस्ट

जेफ़ बेज़ोस (Jeff Bezos) Amazon के फाउन्डर के रूप में फेमस हैं। उनके पास 13280 करोड़ की कुल संपत्ति है। वे फेमस न्यूज पेपर वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) के मालिक हैं। उन्होंने इसे 2013 में 250 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। पहले सभी को लगा कि वह इस अखबार की खबरों को अपने हिसाब से तोड़ मरोड़ कर पेश करेंगे। लेकिन सभी गलत साबित हुए। जेफ़ ने न सिर्फ इस अखबार की बिक्री बढ़ाई बल्कि इसके डिजिटल संस्करण को नई बुलंदियों तक भी ले गए।

2. मुकेश अंबानी – नेटवर्क 18

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 9220 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। Reliance Industries उन्हीं की जागीर है। उन्होंने भारत का सबसे बड़ा टीवी नेटवर्क Network 18 खरीद रखा है। इस नेटवर्क में CNN News18, Colors TV, MTV India, Nickelodeon India, Comedy Central India, VH1 India जैसे चैनल आते हैं। वहीं वे मशहूर मैगजीन Forbes India के भी मालिक हैं।

3. गौतम अडानी – द क्विंट

अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी के पास 10750 करोड़ की कुल संपत्ति है। उनके अडानी ग्रुप की मीडिया यूनिट एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMG Media Networks) के पास डिजिटल बिज़नेस न्यूज़ प्लेटफॉर्म क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया (Quintillion Business Media) में 49 प्रतिशत का हिस्सा है।

4. लॉरेन पॉवेल जॉब्स – द अटलांटिक

लॉरेन पॉवेल जॉब्स (Laurene Powell Jobs) के पास 1480 करोड़ की कुल संपत्ति है। वे Emerson Collective नाम की एक कंपनी की मालकिन हैं। वहीं वे Apple के को-फ़ाउंडर Steve Jobs की बीवी हैं। गौरतलब है कि Steve Jobs अब इस दुनिया में नहीं हैं। लॉरेन के पास द अटलांटिक (The Atlantic) मीडिया है। यह उन्होंने साल 2017 में लगभग 100 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

5. मार्क बेनिओफ़ – टाइम

57 साल के मार्क बेनिओफ़ (Marc Benioff) के पास 680 करोड़ की कुल संपत्ति है। वे एक क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी Salesforce के को-फाउन्डर हैं। उनकी बीवी Lynne Benioff ने Time मैगज़ीन को खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 190 मिलियन डॉलर दिए थे।

6. एलन मस्क – ट्विटर

एलन मस्क (Elon Musk) फेमस टेलसा कंपनी के मालिक हैं। वहीं उन्होंने और भी कई जगहों पर इन्वेस्टमेंट कर रखा है। उनके पास 21810 करोड़ की संपत्ति है। कुछ दिनों पहले उन्होंने ट्विटर (Twitter) को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था। हालांकि ये डील फाइनल नहीं हो सकी थी। लेकिन यदि ऐसा होता तो वह आज सबसे फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक होते।

7. जो मनसुइटो – Inc. & Fast Company

जो मनसुइटो (Joe Mansueto) के पास 510 करोड़ की संपत्ति है। वह अमेरिका के जाने माने अरबपति बिज़नेसमैन हैं। वे वित्तीय सेवा फ़र्म Morningstar Inc. के फाउन्डर भी हैं। उन्होंने Inc. & Fast Company नामक मैगजीन को 2005 में खरीदा था। ये मैगजीन वित्तीय ख़बरों को पब्लिश करती है।

8. Chatchaval Jiaravanon – Fortune

Chatchaval Jiaravanon की गिनती थाईलैंड के सबसे अमीर परिवारों में होती है। वे Charoen Pokphand नामक कंपनी के मालिक हैं। इनकी कंपनी कृषि और फ़ूड प्रोडक्ट्स बनाती है। उन्होंने फेमस पत्रिका फ़ॉर्च्यून (Fortune) को 2018 में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने 150 मिलियन डॉलर की कीमत दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button