बॉलीवुड

देर रात आलिया की फैमिली से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, रिश्ते के लिए सब हुए ‘राजी’

बॉलीवुड की दुनिया में एक से बढ़कर एक कई लव बर्ड्स हैं। यहां रोजाना कोई न कोई प्यार के बंधन में बंधता है, तो वहीं कोई इस खूबसूरत रिश्ते से बाहर निकलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी अभी प्यार के इस खूबसूरत बंधन में बंधे हैं। इन दिनों इनकी लव स्टोरी के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इन दोनों के हर एक मूमेंट पर मीडिया की नजर रहती है। यही  वजह है कि इन दोनो की छोटी सी छोटी बाते भी सुर्खियों में छा जाती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे भले ही सोशल मीडिया पर हो रही है, लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं है। अब स्वीकार करें या न करें, लेकिन जिस तरह से दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ती जा रही है, उससे तो यही लगता है कि अब यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती का नहीं है, बल्कि उससे बढ़कर है और अब यह रिश्ता फैमिली तक पहुंच चुका है। खबरों की माने तो दोनो के इस रिश्ते से किसी भी फैमिली मेंबर को एतराज नहीं है। ये सिर्फ अफवाहे नहीं है, बल्कि रणबीर कपूर देर रात आलिया के घर पर दिखाई दिये, जिसके बाद इस रिश्ते पर मुहर लगती हुई दिखाई दे रही हैं।

यूं तो दोनों ही यह स्वीकार कर चुके हैं कि दोनों एक दूसरे को खूब पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे के नाम से शरमाते भी हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को आलिया के घर जाते हुए भी देखा गया। जहां रणबीर आलिया की फैमिली से बात करते हुए नजर आएं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर आलिया के रिश्ते के बारे में ही बात करने के लिए आलिया के घऱ गये थे। इतना ही नहीं, खबरोंं की माने तो इस रिश्ते के लिए दोनों ही फैमिली राजी हो गई है। वहीं आसार यह भी लगाएं जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को दो साल तक डेट करेंगे इसके बाद 2020 में दोनों शादी करेंगे।

अब जरा आप अपने दिमाग में उठ रहे इस तरह के सवालों को विराम दीजिए, क्योंकि रणबीर आलिया के घऱ इसलिए गये थे, क्योंकि नीतू के बर्थडे की प्लानिंग करना था। जी हां, इस बार रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर का बर्थडे पैरिस में मनाएंगे, जहां आलिया अपनी फैमिली के साथ जाएंगी। यानि दोनों ही फैमिली इस फंक्शन के बहाने के एक साथ टाइम स्पेंड करेंगी। नीतू कपूर के बर्थडे पर आलिया का जाना इसी तरफ संकेत कर रहा है कि दोनों अब अपने इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।

हाल ही में आलिया की फिल्म राजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया तो अभी फिल्म संजू ने भी धमाल और तूफान दोनों ही मचा दिया है। ऐसे में ये दोनों ही इस टाइम सुपरस्टार है, इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। दोनों का ही करियर अपने चरम पर है और शायद यही अच्छा मौका है कि दोनों एक दूसरे के साथ जन्मों जन्म के लिए बंध जाएं। नीतू कपूर को अपने बेटे के बहुत चिंता रहती है, ऐसे में उन्हें आलिया बहुत पसंद है, इस बात का सबूत कुछ दिन पहले ही मिल गया था, जब आलिया की तस्वीर पर नीतू ने खूबसूरत सा कमेंट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button