राशिफल

शनिदेव की शुभ दृष्टि से इन 7 राशि के लोगों के सितारे हुए प्रबल, बुरे दिनों से मिलेगी राहत

मनुष्य के जीवन में समय के साथ-साथ अच्छा और बुरा समय आता रहता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन में आती है, यह सभी ग्रहों की चाल पर आधारित होती है। अगर ग्रहों की चाल किसी व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का शुभ समय आरंभ होता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण व्यक्ति को बुरे समय से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है, और यह समय के साथ निरंतर चलता रहता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनके ऊपर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव की वजह से शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। इन राशियों के लोगों को अपने जीवन के बुरे दौर से शीघ्र ही राहत मिलने के योग बन रहें हैं। इनकी किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे, जिसकी बदौलत हर क्षेत्र में अच्छा नतीजा मिलेगा।

आइए जानते हैं शनिदेव की शुभ दृष्टि से किन राशि के लोगों के सितारे हुए प्रबल

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देवता की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रिश्तेदारों के साथ आपके ताल-मेल अच्छे रहेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को जल्द ही विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। आपका प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके मन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शनिदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी नई जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा कर सकते हैं। मित्रों की सहायता से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज का दबाव कम होगा। आप अपने कामकाज में मन मुताबिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। इनकम के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगीं। आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके पास अपनी परेशानियां लेकर आ सकते हैं, जिसका आप समाधान निकालने में सक्षम होंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान कामकाज पर रहेगा, जिसकी वजह से आपको बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। शनिदेव की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का शीघ्र ही अच्छा परिणाम मिलने वाला है। घर-परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। धन को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। दांपत्य जीवन का तनाव खत्म होगा।

मकर राशि वाले लोग अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। आप के खर्चों में कमी आएगी। शनिदेव की कृपा से प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को अचानक भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल की बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार आएगा। शनिदेव की कृपा से आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप परिवार की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। धन का संचय करने में आप सफल हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाने वाली है।

मीन राशि वाले लोगों को शनि देव के आशीर्वाद से भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास रंग लाएंगे। किसी खास मित्र का योगदान मिल सकता है, जिससे आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। व्यापार में बदलाव करने की योजना बन सकती है, जो आने वाले समय में बेहतर साबित होंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने खर्चों से जूझना पड़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल में आपको बहुत सी बातें पता लग सकती है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। इस राशि वाले लोगों को अपने तय समय पर अपने सभी कार्य पूरे करने होंगे अन्यथा आपके काम विलंब हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रूप से व्यतीत होने वाली है। इस राशि के लोग अपने प्रेम जीवन में आपसी बातचीत की सहायता से रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार का माहौल अशांत रहेगा, इसलिए घरेलू मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि वाले व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। यदि आप कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आप अपने पुराने कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार बना कर चलना होगा। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अपने परिवार पर ध्यान दें। सुख-सुविधाओं पर ज्यादा धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगो का समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घरवालों की मदद से आप अपने कामकाज में अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। आपको अपने कार्य प्लानिंग के अनुसार करने होंगे, इससे आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आप अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। आप बुरी संगति से दूर रहें। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ सकती है।

तुला राशि वाले लोग मानसिक रूप से थका-थका महसूस कर सकते हैं। किसी पुरानी बात की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। अचानक बच्चों की तरक्की से आपका मन खुश होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों से कुछ जरूरी मुद्दे पर वार्तालाप होने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button