अध्यात्म

अगर आपके शरीर पर भी हैं 12 से ज़्यादा तिल तो संभलकर रहे, समुद्रशास्त्र के अनुसार आपके साथ….

भारत में सदियों से धर्म को महत्व दिया जाता रहा है। कई लोग इसी के आधार पर अपना पूरा जीवन भी बिता देते हैं। धार्मिक पुस्तकों की हिंदू धर्म में कोई कमी नहीं है। यहाँ धर्म की कई ऐसी पुस्तकें हैं जो व्यक्ति को अलग-अलग विषयों के बारे में ज्ञान देती हैं। इनके बारे में जानकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बदलाव ला सकता है। हज़ारों साल पहले लिखी गयी ये पुस्तकें लोगों के लिए आज भी महत्वपूर्ण हैं। हमेशा के मनुष्य अपने भविष्य को लेकर उत्सुक रहा है। वह अपने आने वाले कल के बारे में सबकुछ जान लेना चाहता है।

वराह संहिता, नारद संहिता और भविष्य पुराण में शरीर के अंगों को देखकर भविष्य बताया गया है। इनके अनुसार किसी भी मनुष्य के शरीर के अंगों को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इस ग्रंथ के अलावा महाभारत, गरुड़पुराण और भद्रबाहुसंहिता के तेरहवें अध्याय में भी महिला और पुरुष के शरीर के अंगों को देखकर उनके बारे में शुभ-अशुभ की गणना की गयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन ग्रंथों का सम्बंध समुद्रशास्त्र से है। इन ग्रंथों में हाथ, नाक, कान, दाँत, आँख और कमर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों से जुड़ी बातें बताई गयी हैं।

आपके शरीर के बारे में क्या कहता है समुद्रशास्त्र:

*- अगर आप अपनी ज़ुबान से अपनी नाक को छू लेते हैं तो आप उच्च स्तर के लोगों में प्रसिद्ध होते हैं और बड़े-बड़े लोग आपकी मदद के लिए आगे आते हैं। जीवन में 35-43 वर्ष की आयु आपके लिए काफ़ी महत्वपूर्ण होगी।

*- अगर आप सीधे खड़े हो रहे हैं और आपके हाथ आपके घुटनों तक पहुँच जाते हैं तो आप जीवन में निरोगी और सुखी रहेंगे। बड़े-बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के साथ आपके अच्छे सम्बंध रहेंगे।

*- अगर आपके मुँह में दाँतों की संख्या 32 है तो आपकी कही गयी हर बात सच होने लगेगी। आपका जीवन बहुत आराम से बितेगा। जान लोगों के दाँतों की संख्या विषम होती है, उन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वहीं जिन लोगों के दाँतों की संख्या सम होती है, उनका जीवन सुखी होता है और उन्हें किसी चीज़ की कमी भी नहीं होती है।

*- जिन लोगों की आँखों की पलकें बार-बार जल्दी-जल्दी झपकती हैं, उन लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोगों को अपने मन की कोई बात नहीं बतानी चाहिए।

*- जिन महिलाओं की कमर 24 अंगुल की होती है, उसे काफ़ी शुभ माना जाता है।

*- पुरुषों के शरीर के दाएँ भाग में तिल का होना शुभ माना जाता है, जबकि महिलाओं के शरीर के बाएँ भाग में तिल का होना शुभ होता है। जिन लोगों के शरीर पर 12 से ज़्यादा तिल होते हैं, वह बहुत ही अशुभ होता है।

*- जिन लोगों के हाथ के अंगूठे के पीछे बाल होता है, वो लोग बहुत ही बुद्धिमान और तेज़ दिमाग़ वाले होते हैं। महिलाओं में बालों का होना शुभ होता है।

*- पुरुषों के दाएँ और महिलाओं के बाएँ पैर की छोटी ऊँगली अगर ज़मीन से नहीं छूती है तो ऐसे लोगों को कई मामलों में धोखा खाना पड़ता है। ऐसे लोगों का ज़रूरत के समय लोग साथ छोड़ देते हैं।

*- जिन लोगों की नाक तोते की तरह तिखी और बाहर की तरफ़ निकली होती है, उन लोगों को जीवन में पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को गुप्त बातें और राज पता होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button