अन्य

नीता अंबानी से श्लोका तक, अंबानी परिवार की बहू-बेटी ने दुल्हन लुक के लिए पानी की तरह बहाया पैसा

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी का परिवार शानो-शौकत की जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है। इस घर की बहू-बेटी भी अपने एक अलग अंदाज के लिए मशहूर है। गौरतलब है कि जब भी अंबानी परिवार में कोई खास फंक्शन या पार्टी होती है तो काफी खास तरीके से आयोजन किया जाता है। ऐसे में जब अंबानी परिवार में शादी की बात आती तो बेहद ही शाही अंदाज से शादी हुई।

बता दे मुकेश अंबानी ने जहां अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया तो वही बेटों की शादी में भी उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं अंबानी परिवार की बहू और बेटियों के बारे में जब वह दुल्हन बनी थी तो उनकी ड्रेसेस देखकर हर कोई चौंक गया था। तो आइए देखते हैं अंबानी परिवार की बहू और बेटी के दुल्हन लुक..

kokilaben ambani

कोकिला बेन
सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी के पिता धीरू अंबानी की शादी के बारे में। बता दे धीरू अंबानी की शादी कोकिलाबेन से हुई जो गरीब गुजराती परिवार से आती थी। लेकिन धीरूभाई अंबानी से शादी करने के बाद वह काफी चर्चा में आ गई। इस दौरान उनकी शादी हुई तो उनका लुक भी काफी चर्चा में रहा। क्योंकि उस दौर में धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन ने महंगे बैग्स और आउटफिट्स कैरी किए हुए थे जिनकी खूब चर्चा हुई थी।

नीता अंबानी
अब बात करते हैं धीरू अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के बारे में जो मुकेश अंबानी से शादी करने के पहले एक साधारण टीचर हुआ करती थी। बता दे नीता अंबानी आज के समय में अपने फैशन के लिए मशहूर है तो वहीं उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग की बंधनी प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लगी थी। इसके साथ ही उन्होंने सोने के आभूषण से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस दौरान नीता अंबानी ने मोतियों का हार, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और सोने की नथनी पहने हुए थे जिसे देखकर कोई दंग रह गया था।

nita ambani

टीना अंबानी
अब बात करते हैं धीरूभाई अंबानी के दूसरे बेटे अनिल अंबानी की पत्नी टीना मुनीम के बारे में। गौरतलब है कि, टीना मुनीम एक मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी लेकिन अनिल अंबानी से शादी करने के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को टाटा बाय-बाय कह दिया। टीना मुनीम ने अपनी शादी में सुनहरे रंग की बांधनी सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए टीना ने सोने के गहने पहने हुए थे। टीना अंबानी का दुल्हन लुक भी काफी चर्चा में रहा था।

nita ambani

ईशा अंबानी
अब बात करते हैं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी की। ईशा की शादी मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई। ईशा अंबानी का लुक काफी वायरल हुआ था। इस दौरान उन्होंने शैंपेन कलर का लहंगा चुन्नी पहना हुआ था। बता दे ईशा के दुल्हन वाले लहंगे में डायमंड ज्वेलरी से कढ़ाई की गई थी। साथ ही ईशा ने अपनी मां ने नीता अंबानी की शादी बांधनी साड़ी को भी दुपट्टे के रूप में इस्तेमाल किया था।

nita ambani

श्लोका मेहता
मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता का दुल्हन लुक भी काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान श्लोका मेहता ने अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने अपने लुक को हैवी पोलकी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। इस दौरान उन्होंने डायमंड चोकर नेकपीस, ब्रॉड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी, नथ, लाल चूड़ा पहना हुआ था।

nita ambani

कृशा शाह
वहीं टीना अंबानी और अनिल अंबानी की बहू कृशा शाह का ब्राइडल लुक काफी चर्चा में रहा था। बता दे कृशा शाह ने अनामिका खन्ना के डिजाइनर कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान उन्होंने हैवी रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बड़ी खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा उन्होंने दो डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स समेत हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी।

nita ambani

इशिता सालगांवकर
वहीं मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की बहन दीप्ती अंबानी की बेटी इशिता सालगांवकर का भी दुल्हन लुक काफी चर्चा में रहा था। गौरतलब है कि इशिता की दो शादी हुई है। उनकी पहली शादी निशल मोदी से हुई थी जिनसे उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी अतुल्य मित्तल से की। बता दें इशिता के दोनों ही दुल्हन लुक काफी चर्चा में रहे थे।

nita ambani

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button