अन्य

सुबह सुबह उठकर भीगे हुए मुट्ठी भर चने खाएं, इसके फायदे जानकार रह जाएंगे दंग

आप लोग इस बात को तो जानते ही हैं कि बहुत से व्यक्ति सुबह के समय उठकर खाली पेट भीगे हुए देसी चने खाते हैं खासतौर पर वह व्यक्ति जो रोजाना व्यायाम करते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साधारण से दिखने वाले आहार में बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं इसके अंदर वसा की मात्रा कम फाइबर उच्च मात्रा में विटामिन और खनिजों से भरपूर होने के कारण काला चना शरीर के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प माना जा सकता है यदि आप काले चने को भिगोकर खाते हैं तो इससे बादाम या अन्य ड्राई फूड से अधिक लाभ प्राप्त होता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रोज सुबह भीगे हुए चने खाने से क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं भीगे हुए चने खाने के फायदों के बारे में:-

उर्जा और इम्यूनिटी को बढ़ाता है:-

आपको बता दें कि काले चने में मैगनीज की प्रचुर मात्रा पाई जाती है इसके अतिरिक्त इसमें पोषक तत्व जैसे कि थियामिन मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते हैं मैगनीज के सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा के उत्पादन में सहायता प्राप्त होती है साथ ही इससे इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है यदि काले चने भिगोकर खाया जाए तो व्यायाम करते समय अधिक पसीना निकालने में सहायक होता है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है:-

आपको बता दें कि चने में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो आपको एनीमिया जैसी समस्या से बचाने में सहायता करता है यदि चने का सेवन किया जाए तो इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म बहुत ही जरूरी होता है।

महिलाओं में होर्मोनल स्तर को नियंत्रित रखता है:-

चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स महिलाओं के शरीर में होर्मोनल परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं इसकी वजह से महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान मूड स्विग्ंस जैसी समस्या कम होती है और मेनोपोजे के बाद दिखने वाले लक्षणों में भी राहत प्राप्त होती है।

वजन घटाने में सहायता करता है:-

आपको बता दें कि चने में डाइटरी फाइबरी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से यह आपके वजन को घटाने में सहायक होता है काले चने में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर दोनों ही प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं सोल्यूबल फाइबर आपके पाचन तंत्र में भोजन के साथ घुलकर एक जैल की तरह पदार्थ बनाता है जिससे पित्त का उत्सर्जन ठीक तरीके से होता है और इनसोल्यूबल फाइबर कब्ज और अन्य पाचन रोगों को होने से बचाता है।

हृदय के लिए बेहतर:-

काले देसी चनों में मैग्नीशियम और फॉलेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो व्यक्ति की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में सहायक होता है इसके साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है जिसकी वजह से हृदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और हृदय संबंधित रोगों के होने की संभावना भी कम हो जाती है।

नोट:- हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको अपना सुझाव दे सकते हैं हम आगे भी आपके स्वास्थ्य से जुड़ी हुई जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button