राशिफल

राशिफल 12 मार्च 2023: आज 6 राशियों पर बनी रहेगी सूर्य देव की कृपा, घर की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको रविवार 12 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। विदेशों से आयात-निर्यात का काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पारिवारिक विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। जरूरतमंदों को खाने की चीजें भेंट करें इससे जीवन की परेशानियां कम होंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में काफी सावधान रहना होगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको आज अनैतिक कार्यों से दूर रहना होगा। युवा वर्ग मित्रों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। अगर आपको कोई सेहत से जुड़ी हुई परेशानी चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए नहीं तो छोटी बीमारी बड़ी होते हुए देर नहीं लगेगी। परिवार की मदद से आपको लाभ होने के योग हैं। आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर भी काफी चर्चा हो सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, बहुत ही जल्द आपको प्रमोशन या वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार कर रहे हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज वह कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। भाई बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कुछ नया विचार कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से आप अपने किसी काम में बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज करियर के लिहाज से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप मेहनत से कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर लेंगे। समाज में आपके सराहना होगी। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान की आदतों में सुधार करें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान निकल सकता है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते लगातार कामयाबी हासिल करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर सफलता हासिल कर लेंगे। व्यापार में भारी धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विश्वास पात्र लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आपको बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की योजनाओं को आप किसी के आगे उजागर मत कीजिए, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। धार्मिक कार्यों की तरफ मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button