जरा हटके

प्यासे कौए की कहानी हुई सच, पानी में नहीं पहुंची चोंच तो डालने लगा कंकड़, देखें Video

बचपन में हम कई कहानियां सुनते और देखते थे। इनमें से कुछ कहानी मोटिवेशन से रिलेटेड होती थी। इन्हें सुनने के बाद अंत में हमे कोई शिक्षा मिलती थी। इन कहानियों में जानवरों और पक्षियों का भी जिक्र होता था। फिर जब हम बड़े हुए तो पता चला ये बस कहानी भर थी। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। मतलब ऐसा असली में नहीं हुआ होगा, बस हमे सिखाने के लिए इन्हें लिखा गया।

सच हुई प्यासे कौए की कहानी

आप सभी ने बचपन में कौए, कंकड़, पानी और घड़े वाली कहानी जरूर सुनी होगी। इस कहानी में एक प्यासा कौआ रहता है। उसे एक घड़े में पानी मिल जाता है। लेकिन जब वह घड़े में चोंच डालता है तो पानी तक नहीं पहुंच पाता है। पानी थोड़ा नीचे होता है। फिर वह अपना दिमाग लगाता है। कुछ कंकड़-पत्थर बीनकर लाता है। इन्हें घड़े में डालता है। इससे पानी ऊपर आ जाता है।

इस तरह कौआ अपनी मेहनत और दिमाग की मदद से अपने लक्ष्य यानि पानी को हासिल कर लेता है। उसकी प्यास बुझ जाती है। यह कहानी हमे जीवन में हार ना मानने, मेहनत करने और चतुराई से काम लेने की सीख देती है। लेकिन अंत में ये बस एक कहानी होती है। हम सोचते हैं कि कौआ सचमुच ऐसा थोड़ी ना करेगा। लेकिन शायद आप गलत हैं।

कौए ने कर दिखाया कमाल

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों इस कहानी को सच साबित करता एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कौआ और पानी की बोतल दिखाई देती है। कौआ प्यासा होता है। वह बोतल में चोंच डालकर पानी पीने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी चोंच पानी तक नहीं जा पाती है। फिर वह आसपास पड़े कुछ पत्थर बोतल में डालता है। जल्द पानी इतना ऊपर आ जाता है कि कौआ अपनी चोंच से उसे पी लेता है।

कौए की इस कहानी को सच होता देख लोग बड़े हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कौए का यह वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो पर सवाल भी उठाए हैं। जैसे एक शख्स ने दावा किया कि यह कौए को ऐसा करने की ट्रैनिंग दी गई है। वहीं दूसरा शख्स बोला कि इस वीडियो में कुछ तो झोल है। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें स्मार्ट कौआ

वैसे आपको कौए की ये चालाकी कैसी लगी? इस पर आपकी क्या राय है? अपने जवाब कमेंट में दें। वीडियो पसंद आई तो दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button