अध्यात्म

वास्तुशास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है हाथों से इन चीजों का गिरना, होती है आर्थिक परेशानी

हमारे जीवन में अक्सर ऐसी घटनाएं घटित होती रहती है जो हमारे जीवन से संबंधित रखती हैं, परंतु हम इन घटनाओं के ऊपर गौर नहीं करते हैं, जिसकी वजह से हमें और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है दरअसल, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो हाथों से गिरना बहुत ही अशुभ माना जाता है, अपने घर के रसोई घर में काम करते समय हाथों से कोई ना कोई चीज कई बार गिर जाती है परंतु हम इन सभी चीजों को सामान्य समझ कर अनदेखा कर देते हैं और हमारी यही गलती हमारी परेशानी का कारण बनती है, आप लोगों को शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि हाथों से कुछ चीजें गिरना शास्त्रों के अनुसार अशुभ मानी गई है, यह चीजें अगर आपके हाथों से गिर जाती है तो यह धन की कमी की ओर इशारा करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार देखे तो कुछ चीजों का हाथों से गिरना शुभ नहीं माना गया है अगर यह चीजें आपके हाथों से गिरती है तो आपको आने वाले समय में परेशानियों और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, आज हम आपको ऐसे कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं अगर यह चीजें आपके हाथों से गिरती है तो यह अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है।

आइए जानते हैं कौन सी चीजें हाथों से गिरना होती है अशुभ

  • अगर रसोई घर में दूध उबलते समय गिर जाए तो यह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना गया है इसके अलावा अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के हाथों से दूध गिर जाता है तो यह ठीक नहीं माना जाता, ऐसा बताया जाता है कि हाथों से दूध गिरता है तो इसकी वजह से परिवार के लोगों के बीच मानसिक परेशानियां उत्पन्न होती हैं और घर में कलेश हो सकता है।

  • अगर आपके हाथों से काली मिर्च गिर जाती है तो इसकी वजह से आपका किसी के साथ संबंध खराब होने की ओर इशारा करता है, यानी आप का किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना रहती है।

  • अगर आपके हाथों से चावल, गेहूं जैसी चीजें गिर जाती है तो इससे मां अन्नपूर्णा का अपमान माना गया है और आने वाले समय में आपको अपने घर में धन-धान्य की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • अगर आपके हाथों से नमक गिर जाता है तो यह आर्थिक नुकसान की ओर संकेत करता है, अगर आपके हाथों से अचानक से नमक गिर जाए तो आपको समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में आपको धन से संबंधित नुकसान होने की संभावना है।

उपरोक्त हमारे जीवन में कुछ घटित होने वाली घटनाएं हैं जो अक्सर लोगों के साथ होता रहता है, अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की परिस्थितियां उत्पन्न होती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और इस संकेत को पहचान कर आप इसका समाधान कर सकते हैं, अगर आप यह संकेत समय पर पहचान पाएंगे तो आप अपनी परेशानियों को काफी हद तक कम करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसलिए आप इन चीजों पर ध्यान अवश्य दीजिए इससे आपको ही राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button