राशिफल

बृहस्पति देव नए साल में करेंगे राशि परिवर्तन, इन 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, होगा आर्थिक मुनाफा

समय किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं रुकता है और ना ही समय के अनुसार ग्रहों की चाल रूकती है, ऐसा बताया जाता है कि हर समय ग्रहों की चाल में छोटे और बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है, इन ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति के जीवन में अच्छे और बुरे बदलाव आते हैं।

ज्योतिष में गुरु को एक शुभ ग्रह माना गया है, आपको बता दें कि बृहस्पति देव 30 मार्च 2020 को अपनी धनु राशि से मकर राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से किन राशियों पर इस परिवर्तन का शुभ असर रहेगा और किसके ऊपर इसका बुरा प्रभाव रहने वाला है? इसकी जानकारी देने वाले है।

आइए जानते हैं बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों को मिलेगा फायदा

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है, इस राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, यदि आप कोई व्यापार साझेदारी में आरंभ करते हैं तो उसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, आपके सभी रुके हुए कार्य शीघ्र पूरे हो सकते हैं, करियर में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं, जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा नतीजा मिलेगा, उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश पढ़ाई करने के लिए जा सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी, घर परिवार के लिए आप कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी, बच्चों की तरक्की से आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से सुख संसाधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है, माता की सेहत में सुधार आएगा, घर परिवार में सुख शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, आप कोई नया मकान खरीद सकते हैं, संपत्ति के कार्यों में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे, आपका स्वभाव अच्छा रहेगा, आपको कार्यस्थल में कोई खुशखबरी मिल सकती है, साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी मदद करेंगे, प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है, आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं, धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी, आप अपने कामकाज में बेहतर परिणाम हासिल करेंगे, जो लोग प्रेम प्रसंग में है उनका प्रेम विवाह होने का योग बन रहा है, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, घर परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से अच्छा फायदा मिलेगा, आमदनी के स्रोत हासिल होंगे, घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आप धन का बचत करने में सक्षम हो सकते हैं, बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, आप घर परिवार की जरूरतों को समय पर पूरा करेंगे, आपका सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है, भागीदारों की पूरी सहायता मिलेगी।

मीन राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है, सरकारी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कीमती वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी का मन बना सकते हैं, वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा फायदा मिल सकता है, धन कमाने की योजनाएं सफल होंगी, मित्रों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं, आसपास के लोग आपका पूरा साथ देंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से मिलाजुला परिणाम मिलेगा, धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी अधिक रुचि रहेगी, कार्य क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, परंतु इसका आपको शुभ फल अवश्य प्राप्त होगा, आप अपने घर परिवार के लोगों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, कार्यस्थल में उच्च अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहने वाले हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा, आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है परंतु आप कहीं भी धन का निवेश ना करें तो ही बेहतर रहेगा, अगर आप निवेश करने का मन बना चुके हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बृहस्पति देव का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है, आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा, आप कहीं भी बिना सोचे समझे पूंजी निवेश ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है, किसी करीबी मित्र से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन उदास होगा, आपकी आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्च भी अधिक बढ़ेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को बृहस्पति देव की राशि परिवर्तन की वजह से बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना बन रही है, आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, आप कठिन परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए, घरेलू सुखो में फिजूलखर्ची हो सकती है, आप बाहर के खानपान से बचें अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों को बृहस्पति की राशि परिवर्तन की वजह से फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा आपको उधार पैसा लेना पड़ सकता है, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर परिवार के लोगों की सलाह अवश्य लीजिए, आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान आप अपने सामान का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button