अध्यात्म

कैलाश मानसरोवर की तरह ही बेहद पवित्र हैं, भारत में स्थित ये 4 सरोवर

हमारे देश में ऐसे चार सरोवर स्थित हैं जिन्हें बेहद ही पवित्र माना गया है और ऐसा कहा जाता है कि इन सरोवरों में स्नान करने से इंसान को पुण्यदायी फल मिलता है। दरअसल हमारे शास्त्रों में कुल पांच सरोवरों का जिक्र किया गया है और इन पांच सरोवरों में एक कैलाश मानसरोवर है, जो कि चीन देश में है और इस मानसरोवर के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी भी है। जबकि अन्य चार सरोवरों के बारे में काफी कम लोगों को पता है।

हमारे शास्त्रों में अन्य चार सरोवरों को कैलाश मानसरोवर के जैसे ही पवित्र बताया गया है और शास्त्रों में लिखा गया है कि कैलाश मानसरोवर के अलावा अगर इन चार सरोवरों में जाकर स्नान किया जाए तो इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

जानें शास्त्रों में बताए गए पांच पवित्र सरोवरों के बारे में –

कैलाश मानसरोवर

कैलाश मानसरोवर सबसे पवित्र सरोवर है जो कि चीन के कब्जे वाले तिब्बत में स्थित है और इस सरोवर को भगवान शिव का निवास स्थान माना गया है। हर साल भारत से लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं और कैलाश पर्वत के दर्शन करने के साथ साथ कैलाश मानसरोवर में स्नान भी करते हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा काफी कठिन होती है और ये 18 से 22 दिनों में ये पूरी होती है। इस साल ये यात्रा 8 जून से शुरू हो रही है। कैलाश मानसरोवर में हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध धर्म के लोगों की भी काफी आस्था है।

नारायण सरोवर

ये सरोवर गुजरात राज्य में स्थित है और ये सरोवर भगवान विष्‍णु से जुड़ा हुआ है। हिन्दू धर्म के अनुसार गुजरात के लखपत तहसील में स्थित इस सरोवर में खुद भगवान विष्णु ने स्नान किया था और इस सरोवर में जो इंसान आकर स्नान करता हैं उसके पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता है।

पंपा सरोवर

पंपा सरोवर मैसूर में है और इस सरोवर को भी काफी पवित्र माना जाता है। इस सरोवर से कुछ ही दूरी पर जीर्ण-शीर्ण मंदिर भी स्थित है। मंदिर के अलावा इस सरोवर के पास एक गुफा भी है जिसको शबरी गुफा कहा जाता है। रामयाण के अनुसार इसी गुफा में शबरी ने भगवान राम को बेर खिलाए थे।

पुष्कर सरोवर

ये सरोवर राजस्थान राज्य के अजमेर से 14 किलो मीटर दूर पर है। इस सरोवर से जुड़ी कथा के अनुसार इस जगह पर आकर भगवान ब्रह्मा जी ने यज्ञ किया था। इसके अलावा ये भी कहा जाता है इस सरोवर पर ही राम भगावन ने अपने पिता दशरथ का श्राद्ध भी किया था। जो लोग इस सरोवर में आकर स्नान करते हैं उनको पुण्य की प्राप्ति होती है।

बिंदु सरोवर

बिंदु सरोवर भी गुजरात राज्य में है और ये सरोवर अहमदाबाद से 130 किलोमीटर दूरी पर है। शास्त्रों के मुताबिक बिंदु सरोवर के किनारे बैठकर ही कर्दम ऋषि ने कई हजारों साल तक कठोर तप किया था। इसके अलावा इसी जगह पर ही भगवान परशुराम ने अपनी मां का श्राद्ध भी करवाया था।

भारत में स्थित इन चार सरोवरों पर आप कभी भी जा सकते हैं। जबकि कैलाश मानसरोवर की यात्रा साल में एक बार ही होती है और इस जगह जाने के लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button