अध्यात्म

कार्तिक पूर्णिमा पर होगी मनोवांछित फल की प्राप्ति, करें यह उपाय, विष्णु-लक्ष्मी की होगी कृपा

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, कार्तिक पुर्णिमा का त्यौहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इस साल कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार 12 नवंबर 2019 को मनाया जाने वाला है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इसी दिन देवों के देव महादेव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संघार किया था, इसी वजह से इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है, आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है, दीपदान करते हैं, भगवान की पूजा अर्चना, आरती, हवन तथा दान का भी बहुत अधिक महत्व माना गया है, ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन व्यक्ति गंगा स्नान करता है तो उसको विशेष फल मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए भी शुभ माना गया है, अगर आप इस दिन कुछ आसान से उपाय करते हैं तो इससे आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं बहुत ही जल्द प्रसन्न पूरी होंगी, अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपके घर में माता लक्ष्मी जी स्थाई रूप से निवास करेंगीं, इसके साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी कृपा रहेगी।

आइए जानते हैं किन उपायों से मिलेगा शुभ फल

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन हो तो आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने घर को बिल्कुल भी गंदा ना छोड़े, आप अपने घर की अच्छी तरह से साफ सफाई कीजिए और अपने घर के मुख्य द्वार को भी जरूर सजाएँ, इसके अलावा अगर आप घर के मुख्य द्वार के सामने स्वास्तिक बनाते हैं और माता लक्ष्मी-विष्णु जी की पूजा करते हैं तो इनकी कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहती है।

  • अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन गो दान करते हैं तो इससे आपको अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र त्यौहार पर दूध, चावल और चीनी का दान या फिर थोड़ी मात्रा में इनको नदी में प्रवाहित करते हैं तो इससे आपको पुण्य प्राप्त होता है, इसके अलावा आप इस दिन ब्राह्मण बहन और बुआ को अपनी श्रद्धा के अनुसार कपड़े और दक्षिणा अवश्य दीजिए।
  • अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के शुभ पर्व पर दीपदान करते हैं तो इससे आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं उन सभी से छुटकारा मिलता है, दीपदान किसी पवित्र नदी में किया जाता है, अगर आपके आस-पास कोई भी नदी नहीं है या फिर आप किसी पवित्र नदी में दीपदान नहीं कर सकते तो आप अपने घर के किसी भी मंदिर में दीप का दान कीजिए।

  • ऐसा बताया जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय भगवान विष्णु जी का मत्स्यावतार अवतार हुआ था, इसी वजह से भगवान विष्णु जी की भी पूजा का विशेष महत्व माना गया ,है आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के पश्चात दीपदान कीजिए, इससे आपको 10 यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांद जरूर देखिए और इसके साथ-साथ मिश्री और खीर का भोग भी चंद्रमा को लगाएं।

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व अपने जीवन के समस्त कष्टों से छुटकारा प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन माना गया है, लोग गंगा स्नान और दीप दान करके पुण्य की प्राप्ति करते हैं, उपरोक्त कुछ सरल से उपाय बताए गए हैं, अगर आप यह उपाय कार्तिक पूर्णिमा के दिन करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी कृपा आपके ऊपर रहेगी और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button